1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अगर सामने वाला आपके रिश्तों की नहीं करता परवाह तो अकेले खड़े रहना कहीं बेहतर है

अगर सामने वाला आपके रिश्तों की नहीं करता परवाह तो अकेले खड़े रहना कहीं बेहतर है

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 16, 2021 06:01 am IST,  Updated : Jul 16, 2021 06:01 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भले ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार दूसरों के रिश्तों का सम्मान करने पर आधारित है। 

4 तरीकों से किसी भी मनुष्य की असलियत जान सकते हैं आप

'जिस व्यक्ति को आपके रिश्तों की कदर नहीं है उसके साथ खड़े होने से अच्छा है कि अकेले खड़ा रहना।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि मनुष्य को ना केवल अपने बल्कि दूसरों के रिश्तों की भी कद्र करनी चाहिए। जो व्यक्ति ऐसा नहीं करता है उसका साथ देने से अच्छा है कि आप अकेले रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि जो आपके रिश्ते की कद्र नहीं करेगा उसके साथ आने वाला समय अच्छे से बीत जाए.. ये होना मुश्किल है। असल जिंदगी में आपकी कई बार ऐसे लोगों से मुलाकात होती है जो अपने रिश्तों की तो बहुत कद्र करते हैं लेकिन सामने वाले के रिश्तों को बिल्कुल काउंट नहीं करते। यानी कि उनके लिए सामने वाले के रिश्ते शून्य बराबर होते हैं। हालांकि वो जरूर ये चाहते हैं कि सामने वाला उनके रिश्तों की कद्र करे। 

3 चीजें किसी भी मनुष्य के अंदर की काबीलियत का खात्मा कर देती हैं

अगर आप भी ऐसा करते हैं या फिर इसी तरह की सोच रखते हैं तो अपने आप को बदलें। इस तरह का स्वभाव आने वाले वक्त में आपके लिए तकलीफ दायक हो सकता है। मनुष्य को हमेशा अपने अलावा दूसरों के रिश्तों की भी कद्र करनी चाहिए। ऐसा करके आपकी सामने वालों की नजरों में इज्जत बढ़ जाती है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जिस व्यक्ति को आपके रिश्तों की कदर नहीं है उसके साथ खड़े होने से अच्छा है कि अकेले खड़ा रहना।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल