1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मनुष्य किसी भी कीमत पर पैसे से नहीं खरीद सकता बुद्धि

मनुष्य किसी भी कीमत पर पैसे से नहीं खरीद सकता बुद्धि

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 07, 2021 06:10 am IST,  Updated : Jul 07, 2021 06:10 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार बुद्धि और पैसे पर आधारित है।

'बुद्धि से पैसा कमाया जा सकता है न कि पैसे से बुद्धि हासिल की जा सकती है।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य के इस कथन का अर्थ है कि अगर कोई व्यक्ति बुद्धि का धनी है तो वो पैसा कमा सकता है। वहीं अगर व्यक्ति के पास केवल पैसा है लेकिन बुद्धि की कमी है तो वो उस पैसे से बुद्धि नहीं खरीद सकता। यानि कि बुद्धि को किसी भी तरीके से खरीदना असंभव है। 

मनुष्य कभी ना लें जिंदगी में झूठ का सहारा, वर्तमान के साथ भविष्य भी लग जाता है दांव पर

उदाहरण के तौर पर अगर किसी व्यक्ति के पास बहुत पैसा है। लेकिन पैसा का सही इस्तेमाल कैसे करना है। कैसे इस पैसे में और इजाफा करना ये पैसे के बल पर व्यक्ति नहीं सोच सकता। ये सब चीजें वो तभी सोच सकता है जब उसके पास बुद्धि हो। तेज दिमाग होने पर ही वो इस पैसे का सही इस्तेमाल करने का तरीका ढूंढ सकता है। उसे इस बात की समझ होगी कि पैसा कहां पर लगाएं जिससे कि वो डूबे नहीं। इसके साथ ही वो बचत के तरीके भी सोच लेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके पास बुद्धि है।  

लाख कोशिश के बाद भी मनुष्य नहीं जीत सकता किस्मत से, जो लिखा है उसे बदलना नामुमकिन

इसके विपरीत अगर किसी व्यक्ति के पास सिर्फ पैसा है और बुद्धि नहीं है तो वो लाख कोशिश के बाद भी सही फैसला नहीं ले पाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि वो ना तो सही सोचेगा और ना ही उसका नतीजा सही आएगा। वो पैसे को कहीं पर भी खर्च कर देगा बिना ये सोचे कि इससे उसे फायदा होगा या फिर नुकसान। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि बुद्धि से पैसा कमाया जा सकता है न कि पैसे से बुद्धि हासिल की जा सकती है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल