1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 12 July 2021: जगन्नाथ रथ यात्रा, जानिए सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 12 July 2021: जगन्नाथ रथ यात्रा, जानिए सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 11, 2021 07:53 pm IST,  Updated : Jul 11, 2021 07:58 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

पंचांग 12 जुलाई 2021  - India TV Hindi
पंचांग 12 जुलाई 2021   Image Source : INDIA TV

आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और दिन सोमवार है। द्वितीया तिथि सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। दोपहर 3 बजकर 51 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। ओडिशा के जगन्नाथ पुरी में भगवान बलराम, श्री जगदीश और देवी सुभद्रा का रथोत्सव मनाया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

आज का शुभ मुहूर्त 

द्वितीया तिथि - सुबह 8 बजकर 19 मिनट तक
वज्र योग - दोपहर 3 बजकर 51 मिनट तक
आश्लेषा नक्षत्र - देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक

व्रत और त्योहार
12 जुलाई को ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जायेगी। हर साल भगवान जगन्नाथ के मंदिर में जून-जुलाई के महीने में विशाल रथयात्रा का आयोजन किया जाता हैं। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया को पुरी से शुरू होने वाली जगन्नाथ रथयात्रा केवल दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि पूरे देशभर के महत्वपूर्ण धार्मिक उत्सवों में से एक है। 

सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय- चंद्रास्त
सूर्योदय
- सुबह 5 बजकर 16 मिनट
सूर्यास्त- शाम 6 बजकर 52 मिनट 
चंद्रोदय- सुबह 7 बजकर 4 मिनट 
चंद्रास्त- शाम 8 बजकर 52 मिनट 

आज का राहुकाल
दिल्ली - सुबह 07:16 से सुबह 08:59 तक
मुंबई - सुबह 07:48 से सुबह 09:26 तक
चंडीगढ़ - सुबह 07:13 से सुबह 08:58 तक
लखनऊ - सुबह 07:04 से सुबह 08:46 तक
भोपाल - सुबह 07:23 से सुबह 09:04 तक
कोलकाता - सुबह 06:41 से सुबह 08:21 तक
अहमदाबाद - सुबह 07:42 से सुबह 09:23 तक
चेन्नई - सुबह 07:26 से सुबह 09:02 तक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल