1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang 27 July 2021: संकष्टी चतुर्थी, जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang 27 July 2021: संकष्टी चतुर्थी, जानिए मंगलवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 26, 2021 06:34 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 06:34 pm IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

पंचांग 27 जुलाई 2021- India TV Hindi
पंचांग 27 जुलाई 2021 Image Source : INDIA TV

श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन मंगलवार है। चतुर्थी तिथि देर रात 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत किया जायेगा। साथ ही रात 9 बजकर 11 मिनट तक शोभन योग रहेगा। इसके आलावा सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

आज का शुभ मुहूर्त   

चतुर्थी तिथि - देर रात 2 बजकर 28 मिनट तक
शोभन योग - रात 9 बजकर 11 मिनट तक
शतभिषा नक्षत्र - सुबह 10 बजकर 14 मिनट तक

व्रत और त्योहार
प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। इस बार संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत 27 जुलाई को है। अगर आपके जीवन में किसी प्रकार का संकट चल रहा है, कोई परेशानी चल रही है या आपका कोई काम बहुत दिनों से अटका हुआ हो, तो इन सब समस्याओं से छुटकारा पाने के लिये आज का दिन बड़ा ही अच्छा है।  

सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय- चंद्रास्त
सूर्योदय- सुबह 5 बजकर 23 मिनट
सूर्यास्त- शाम 6 बजकर 46 मिनट 
चंद्रोदय- रात 9 बजकर 24 मिनट 
चंद्रास्त- सुबह 8 बजकर 22 मिनट  

आज का राहुकाल  
दिल्ली
- दोपहर बाद 03:51 से शाम 05:33 तक

मुंबई - शाम 04:00 से शाम 05:38 तक 

चंडीगढ़ - दोपहर बाद 03:55 से शाम 05:37 तक

लखनऊ- दोपहर बाद 03:35 से शाम 05:16 तक

भोपाल - दोपहर बाद 03:45 से शाम 05:25 तक

कोलकाता - दोपहर बाद 03:01 से शाम 04:41 तक

अहमदाबाद - शाम 04:04 से शाम 05:44 तक

चेन्नई - दोपहर बाद 03:26 से शाम 05:02 तक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल