धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है, जो कि आज सुबह 10:23 तक रहेगी। आज के दिन देव स्नान पूर्णिमा है। आज के दिन भगवान जगन्नाथ की जलयात्रा निकाली जायेगी। आज के दिन स्नान-दान आदि का बड़ा ही महत्व है। आज दाक्षिणात्यों का वट सावित्री व्रत भी है। इसके अलावा आज संत कबीरदास की जयंती भी है। ‘पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय, ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय।‘ ऐसी विचारधारा देने वाले संत कबीरदास जी को मेरा शत-शत नमन है। साथ ही आज बिल्व त्रिरात्रि भी है। आज के दिन बिल्व पत्रों से उमा- महेश्वर की पूजा करने का विधान है।
Related Stories
तिथि: पूर्णिमा
नक्षत्र: मूल
योग: ब्रह्म
शुभ मुहूर्त
- सुबह 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।
- अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते है तो उसके लिये आज अच्छा मुहूर्त शुरू हो चुका है, ये मुहूर्त सुबह 05:26 पर शुरू हुआ था और दोपहर पहले 11:29 तक रहेगा।
- आज सीजेरियन ऑपरेशन कराने के लिये अच्छा मुहूर्त दोपहर 01:46 से रात 08:28 तक और रात 10:10 से 02:31 तक रहेगा।
- आज कोर्ट-कचहरी के अंदर किसी मामले में दरख्वास्त देने के लिये अच्छा मुहूर्त शुरू हो
- चुका है, ये मुहूर्त सुबह 06:15 पर शुरू हुआ था और दोपहर पहले 11:29 तक रहेगा। साथ ही दोपहर 01:46 से रात 08:28 तक रहेगा।
- अगर आज कोई मेडिकल ट्रिटमेन्ट शुरू कराना चाहते हैं तो उसके लिये आज अच्छा मुहूर्त है सुबह 10:23 से दोपहर पहले 11:29 तक रहेगा।
अशुभ समय
आज सुबह 09:04 पर और सुबह 10:23 पर अशुभ समय रहेगा।
राहुकाल
दिल्ली: दोपहर 02:09 से दोपहर बाद 03:53 तक
मुंबई: दोपहर 02:21 से शाम 04:01 तक
चंडीगढ़: दोपहर 02:11 से दोपहर बाद 03:57 तक
लखनऊ: दोपहर 01:53 से दोपहर बाद 03:37 तक
भोपाल: दोपहर 02:05 से दोपहर बाद 03:46 तक
कोलकाता: दोपहर 01:21 से 03:02 तक
अहमदाबाद: दोपहर 02:24 से शाम 04:05 तक