1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को बन रहा है धनवान बनाने वाला नक्षत्र, राशिनुसार करें ये टोटका

बुधवार को बन रहा है धनवान बनाने वाला नक्षत्र, राशिनुसार करें ये टोटका

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 10, 2018 09:53 pm IST,  Updated : Apr 10, 2018 09:53 pm IST

11 अप्रैल बुधवार 2018  के दिन 27 नक्षत्र में से एक पड़ रहा है। जिसे धन का नक्षत्र कहा जाता है। इस दिन राशिनुसार कुठ टोटके करने से आपको धन-समृद्धि सहित कई लाभ मिलेंगे। जानिए इस दिन  राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ।

Dhanishta nakshatraon
Dhanishta nakshatraon

मिथुन राशि
अगर आपके घर में धन-धान्य आदि सभी प्रकार की सुविधाएं होने के बावजूद भी क्लेश बना रहता है, तो आज के दिन धनिष्ठा नक्षत्र में अपने घर के बाहर शमी का वृक्ष लगाएं और नियमित रूप से उसकी देखभाल करें। अगर आप शमी का पेड़ आज के दिन न लगा पाएं, तो फूलों सहित शमी के पेड़ की फोटो इंटरनेट से डाउनलोड करके, उसे फ्रेम कराके अपने घर की उस दिवार पर लगा दें, जो घर से बाहर निकलते समय आपको दिख जाये। ऐसा करने से आपको और आपके पूरे परिवार को घर में होने वाले क्लेश से जल्द ही मुक्ति मिलेगी।

कर्क राशि
अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन सुबह के समय श्री हनुमान की मूर्ति या तस्वीर के सामने बैठकर बजरंग बाण का पाठ करें, लेकिन अगर आप बजरंग बाण का पाठ नहीं कर सकते तो इंटरनेट पर जाकर, बजरंग बाण का ऑडियो सुन लें और हनुमान जी को बूंदी के लड्डू का प्रसाद अर्पित करें। ऐसा करने से आपको अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों का उचित फल मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें राशिनुसार और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल