1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Diwali 2017: दीवाली में बन रहा है महासंयोग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

Diwali 2017: दीवाली में बन रहा है महासंयोग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 16, 2017 11:51 am IST,  Updated : Oct 16, 2017 11:51 am IST

ज्योतिषचार्य आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार अमावस्या तिथि, गुरुवार एवं चित्रा नक्षत्र एक साथ होने का योग बहुत कम बनता है। जो कि कई सालों के बाद पड़ा है। जानिए इस दिन कैसा बीतेगा आपका दिन।

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: दीवाली के दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है और इस दिन रात 12 बजकर 42 मिनट तक ही रहेगी, उसके बाद प्रतिपदा लग जायेगी।  इसे सुख रात्रि भी कहा गया है। आज के दिन लक्ष्मी-श्री गणेश-कुबेर की पूजा करनी चाहिए। साथ ही अपने नये बही-खातों की पूजा करनी चाहिए। निशिथकाल में आज के दिन महाकाली पूजा भी की जाती है। इस बार इस दिन महासंयोग बन रहा है। जो करि पूर् 27 साल बाद बन रहा है। जिसके कारण हर राशि के लिए इस दिन बहुत ही अच्छा जाने वाला है।

 
ज्योतिषचार्य आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार अमावस्या तिथि, गुरुवार एवं चित्रा नक्षत्र एक साथ होने का योग बहुत कम बनता है। 19 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 25 मिनट का प्रदोष काल चतुग्रही संयोग भी दीवाली पर ज्यादातर लोग प्रदोष काल में महालक्ष्मी की पूजा करते है। इसलिए इस बार शाम 5 बजकर 54 मिनट से रात 8 बजकर 26 मिनच तक परे 2 घंटे 22 मिनट का प्रदोष काल होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि
आज मन में उत्साह और आत्मविश्वास रहेगा। जिससे किसी भी काम करने में अच्छा फील करेंगे । आज घर की सजवाट में थोड़ा वयस्त रहेंगे। आज कुछ दोस्तों से मतभेद दूर होगा। घर में जश्न का माहौल बना रहेगा, अपनी सेहत को लेकर सजग रहें। थोड़े उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लॉन बन सकता है। इस राशि के ज्वैलर्स को आज मनचाहा फायदा होगा।

वृष राशि
आज का दिन बहुत ही शानदार तरीके से बीतेगा। आज गारमेन्ट्स और फुटवेयर के बिजनसे से जुड़े लोगों को अच्छे प्रॉफिट के योग हैं। साथ ही मीडियाकर्मियों के लिए बहुत उत्तम समय है, सफलता जरुर मिलेगी और आज धनलाभ भी होगा। कामकाज में आप उत्साहित रहेंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। इस राशि के लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी, बच्चों का दिन घर के कामकाज में बीतेगा, आज कोई नया दोस्त आपसे मिलने वाला है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल