1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सिद्धि योग, अनुराधा नक्षत्र और बुधवार के संयोग कर सकता है हर काम सिद्ध, दूर्वा से करें ये खास काम

सिद्धि योग, अनुराधा नक्षत्र और बुधवार के संयोग कर सकता है हर काम सिद्ध, दूर्वा से करें ये खास काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 03, 2018 09:34 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 09:34 pm IST

चतुर्थी तिथि, बुधवार, अनुराधा नक्षत्र और सर्वाथसिद्धि योग के इस संयोग में कुछ विशेष उपायों को करके कैसे आप अपने काम को सफल बना सकते हैं, कैसे अपनी किस्मत का सितारा चमका सकते हैं, कैसे अपनी सुख- समृद्धि और सौभाग्य को बढ़ा सकते हैं। जानिए उपाय...

Lord Ganesha
Lord Ganesha

  • अगर आपके साथ कुछ दिनों से बिजनेस संबंधी परेशानियां चल रही हैं और आपको आगे बढ़ने का रास्ता नजर नहीं आ रहा है, तो आज के दिन श्री गणेश को दूर्वा की सात गांठें अर्पित करें। साथ ही अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिये तिल के तेल का दीपक भगवान के आगे जलाएं। ऐसा करने से आपकी बिजनेस संबंधी परेशानियों का हल जल्दी ही निकलेगा और आपको आगे बढ़ने का रास्ता नजर आयेगा।
  • अगर आज के दिन आप अपने किसी विशेष कार्य को बनाने के लिये शहर से बाहर कहीं यात्रा पर जा रहे हैं, तो गणपति जी का आशीर्वाद लेकर दौ लौंग, दो सुपारी और दो इलायची के जौड़े अपने साथ लेकर जाएं। ऐसा करने से आपकी यात्रा सफल होगी और आप जिस भी काम के लिये यात्रा पर जा रहे हैं, आपका वो काम भी पूरा होगा। यहां एक बात जरूर बता दूं कि घर वापस आने के बाद लौंग, सुपारी और इलायची के जौड़े को किसी मन्दिर में दे आएं।
  • अपने भाग्य को अपनी मेहनत के साथ जोड़ने के लिये या अपनी मेहनत का उचित फल पाने के लिये आज के दिन रुद्राक्ष की माला से 'श्री गणेशाय नमः' मंत्र का एक माला, यानी 108 बार जाप करें। अगर रुद्राक्ष की माला उपलब्ध न हो तो उंगली पर 108 बार गिनकर मंत्र का जाप कर लें। आज के दिन अनुराधा नक्षत्र, सिद्धि योग और बुधवार के संयोग से आपको अपनी मेहनत का उचित फल अवश्य ही मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल