1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Dream Interpretation: इस तरह के डरावने सपने दिखने पर घबराएं नहीं, स्‍वप्‍नशास्‍त्र में माने जाते हैं अच्छे

Dream Interpretation: इस तरह के डरावने सपने दिखने पर घबराएं नहीं, स्‍वप्‍नशास्‍त्र में माने जाते हैं अच्छे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 10, 2021 06:22 am IST,  Updated : Apr 10, 2021 06:22 am IST

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सभी सपनों का अपना एक अलग और विशेष महत्व है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले।

dream interpretation - India TV Hindi
डरावने सपने दिखने पर घबराएं नहीं  Image Source : INDIA TV

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सभी सपनों का अपना एक अलग और विशेष महत्व है। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक इष्ट फल को बताने वाले यानी पॉजिटिव चीज़ों को बताने वाले और दूसरे निगेटिव चीज़ों को बताने वाले। कभी-कभी हमें ऐसे सपने दिखाई देते हैं जो बहुत अजीब होते हैंकभी-कभी हमें ऐसे सपने दिखाई देते हैं जो बहुत अजीब या डरावने भी हो सकते हैं। लेकिन, ऐसा हर सपना देखने पर जरूरी नहीं की आप घबरा जाएं। क्योंकि, सामुद्रिक शास्त्र के मुताबित किसी बुरे सपने का भी अच्छा संकेत हो सकता है। आईए जानते हैं कुछ ऐसे डरावने सपनों के बारे में जिन्हें आप अक्सर देखते होंगो और इन्हें देखने के बाद डरे भी होंगे पर सही मतलब जानने के बाद शायद आपका डर गायब हो जाए। 

Vastu Tips: डाइनिंग रूम में बड़ा शीशा लगाना भाग्य के लिए होता है शुभ, वास्तु दोष दूर होने के साथ होते हैं ये अचूक लाभ

 

सपने में आत्महत्या करते हुए देखना 

सपने में अगर आपने किसी अने को आत्महत्या करते हुए देखा है तो घबराएं नहीं। सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक ऐसा सपना उस व्यक्ति को दीर्घायु होने का संकेत देता है। इसे उस व्यक्ति के स्वास्थ्य के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है। अगर वह किसी बीमारी से जूझ रहा है तो ऐसा सपना उसके जल्दी स्वस्थ्य होने का संकेत देता है। 

सपने में भूत-प्रेत देखना 

सपने में किसी डरावने भूत का दिखना भविष्य में होने वाले नुकसान का संकेत देता है। ऐसा सपना दिखने पर सावधान हो जाना चाहिए और अपने जीवन के सभी पहलुओं पर गौर करते हुए अपने बारे में कोई भी निर्णय बहुत ही सावधानी के साथ लेना चाहिए। 

Somvati Amavasya 2021: कब है साल की पहली और अंतिम सोमवती अमावस्या? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सपने में तर्पण करते देखना 

सपने में आपने देखा है कि आप किसी अपने का तर्पण कर रहे हैं तो यह भी एक अशुभ संकेत होता है। ऐसा सपना परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति के स्वास्थ्य के गिरने या फिर किसी और अनहोनी की ओर इशारा करता है। इसे किसी की मृत्यू का संकेत मिलता है। 

धनवान और सफल बनाता है हथेली में बना मछली का चिन्ह, जानें सूर्य चिन्ह का क्या है मतलब

सपने में फांसी लगाते देखना 

अगर सपने में आपने खुद को या फिर किसी और को फांसी लगाते देखा है तो यह आपके किसी गलत फैसले की ओर इशारा करता है। यह बताता है कि आपके किसी गलत फैसले के कारण आपको या फिर किसी अपने को बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है। 

पढ़ें लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य खबरें- 

Vivah Shubh Muhrat 2021: 22 अप्रैल से खूब गूंजेगी शहनाई, जानें दिसंबर तक के विवाह का शुभ मुहूर्त

Chanakya Niti: शत्रु की कमजोरियों का पता लगाने के लिए मनुष्य को बस करना होगा ये काम

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल