1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. सोमवार को बन रहा है विशेष संयोग, पितृदोष की मुक्ति के लिए करें ये उपाय

सोमवार को बन रहा है विशेष संयोग, पितृदोष की मुक्ति के लिए करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 26, 2017 06:55 pm IST,  Updated : Mar 26, 2017 06:55 pm IST

इस दिन कोई शुभ उपाय करने से पितर अधिक प्रसन्न होते है। जिसके कारण आपके घर लक्ष्मी खुद चलकर आती है। इन उपायों में से कोई एक उपाय अपनाएं। जानिए इन उपायों के बारें में।

amawasya
amawasya

  • अमावस्या की शाम को एक गाय के घी का दीपक लगाएं। और बत्ती बनाने में रुई का इस्तेमाल न करके लाल रगं के धागे का इस्तेमाल करें और इसमें थोड़ी सी केसर डालें। फिर इसे घर के ईशान कोण में जलाएं। इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आएगी। और महालक्ष्मी कृपा हमेशा बनी रहेगी।
  • इस दिन किसी भूखे को भोजन कराने से अच्छा फल मिलता है। वह भूखा इंसान, पशु-पक्षी कोई भी हो सकता है। आप चाहे तो किसी तालाब में जाकर मछलियों को आटा की गोलिया खिलाएं। इससे आपको हर परेशानी से निजात मिल जाएगा।
  • अगर आपकी कुंडली में शनि, राहु और केतु का दोष है, तो अमावस्या के दिन पीपल पर जल चढ़ाकर उसकी 7 परिक्रमा करें।
  • इस दिन अनाज दान करने का अधिक महत्व है।
  • अमावस्या के दिन पीपल की पूजा विधि-विधान के साथ करें। इसके साथ ही जनेऊ भी अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए इस मंत्र का जाप करें- ऊं नोम भगवते वासुदेवाय नम:।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल