1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज मंगलवार के साथ बन रहा है मृगशिरा नक्षत्र पर वज्र योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो मिलेगी कर्ज से मुक्ति

आज मंगलवार के साथ बन रहा है मृगशिरा नक्षत्र पर वज्र योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो मिलेगी कर्ज से मुक्ति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2018 03:02 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 07:19 am IST

चार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मृगशिरा नक्षत्र और वज्र योग, दोनों के स्वामी मंगल हैं और आज दोनों चीज़ें एक साथ पड़ने से ये दिन खास हो गया है। साथ ही आज मंगलवार पड़ने से इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। आज का दिन मंगल के उपाय करने के लिये बेहद कारगर सिद्ध

horoscope
horoscope

कुंभ राशि
फिलहाल मंगल आपके बारहवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। बारहवां स्थान शैय्या सुख का है। मंगल के इस गोचर से आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। आप खुले दिल से अपने ऊपर खर्चा करेंगे। अतः मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आप ये उपाय करें आज के दिन जल में थोड़ा-सा मीठा मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इससे आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा।

मीन राशि
फिलहाल मंगल आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर कर रहे हैं। ग्यारहवां स्थान आमदनी और कामना पूर्ति का है। मंगल के इस गोचर से आपको आमदनी के नए स्रोत मिल सकते हैं। साथ ही आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। अतः मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आप ये उपाय करें आज के दिन कुत्ते को रोटी डालें। इससे आपकी आमदनी के स्रोत बने रहेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल