1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज मंगलवार के साथ बन रहा है मृगशिरा नक्षत्र पर वज्र योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो मिलेगी कर्ज से मुक्ति

आज मंगलवार के साथ बन रहा है मृगशिरा नक्षत्र पर वज्र योग, राशिनुसार करें ये उपाय तो मिलेगी कर्ज से मुक्ति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 03, 2018 03:02 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 07:19 am IST

चार्य इंदु प्रकाश के अनुसार मृगशिरा नक्षत्र और वज्र योग, दोनों के स्वामी मंगल हैं और आज दोनों चीज़ें एक साथ पड़ने से ये दिन खास हो गया है। साथ ही आज मंगलवार पड़ने से इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। आज का दिन मंगल के उपाय करने के लिये बेहद कारगर सिद्ध

horoscope
horoscope

तुला राशि
फिलहाल मंगल आपके चौथे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। चौथे स्थान का संबंध जीवन में माता, भूमि-भवन और वाहन के सुख से होता है। मंगल के इस गोचर से आपको माता का सुख पाने में परेशानी आयेगी। साथ ही भूमि-भवन और वाहन का लाभ पाने के लिये भी आपको मेहनत करनी पड़ेगी। अतः मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिये और शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आप ये उपाय करें आज के दिन दूध में थोड़ा-सा मीठा डालकर बरगद के पेड़ की जड़ में डालें और दूध डालने से जो मिट्टी गिली हो, उससे अपने माथे पर तिलक लगाएं। इससे आप मंगल के अशुभ फलों से बचे रहेंगे।

वृश्चिक राशि
फिलहाल मंगल आपके तीसरे स्थान पर गोचर कर रहे हैं। तीसरे स्थानका संबंध भाई-बहन और अभिव्यक्ति से है। मंगल के इस गोचर से भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बनेंगे। आपको उनका सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपकी अभिव्यक्ति की आजादी बनी रहेगी। अतः मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आप ये उपाय करें एक चॉकलेटी रंग का कपड़ा लेकर किसी नाई, कसाई या दर्जी को गिफ्ट कर दें। इससे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल