1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 6 अप्रैल को नक्षत्रों का शुभ संयोग में राशिनुसार करें ये उपाय, बरसेगी दौलत

6 अप्रैल को नक्षत्रों का शुभ संयोग में राशिनुसार करें ये उपाय, बरसेगी दौलत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 05, 2018 05:53 pm IST,  Updated : Apr 05, 2018 05:53 pm IST

मूल नक्षत्र, वरियान योग और रवि योग के इस शुभ संयोग में कुछ विशेष उपायों को करके कैसे विभिन्न राशि वालों को दाम्पत्य सुख का आनन्द मिलेगा और कैसे रिश्तों में प्रगाढ़ता आयेगी। जानिए राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ।

Astrological Measure
Astrological Measure

सिंह राशि
परिवार में पॉजिटिविटी बनाये रखने के लिये आज मूल नक्षत्र और वरीयान योग के संयोग में मूली को आटे में मिलाकर, उसकी रोटियां बेलकर तवे पर डालें और घी लगाकर सेंक लें। अब भगवान को भोग लगाकर परिवार के सब लोगों को प्रसाद के रूप में रोटियां खाने को दें। ऐसा करने से परिवार में पॉजिटिविटी बनी रहेगी और सबके बीच अच्छा तालमेल स्थापित होगा।

कन्या राशि
अपनी पत्नी के अच्छे स्वास्थ्य के लिये आज के दिन दोपहर पहले 11:42 के बाद, उनके भार के दसवें हिस्से के बराबर ज्वार का दान करें। वहीं अगर आपके पति का स्वास्थ्य कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा है तो आज के दिन मूल नक्षत्र और वरीयान योग के संयोग में अपने भार के दसवें हिस्से के बराबर ज्वार का दान करें। एक बात और- अगर आप अपने या अपने जीवनसाथी के भार के दसवें हिस्से के बराबर ज्वार का दान करने में असमर्थ हों तो भार के दसवें हिस्से का भी दसवां हिस्सा करके, उतने वजन में ज्वार का दान कर दें। उदाहरण के लिये आपका या आपके जीवनसाथी का वजन 100 किलो है, तो उसका दसवां हिस्सा 10 किलो हुआ। अब आप 10 किलो ज्वार का दान नहीं कर सकते तो 10 किलो के दसवें हिस्से, यानी एक किलो ज्वार का दान कर दें। ऐसा करने से आपका या आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें राशिनुसार और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल