1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गुरुवार और भरणी नक्षत्र एक ही दिन, 10 में से करें कोई 1 उपाय हो जाएंगे मालामाल

गुरुवार और भरणी नक्षत्र एक ही दिन, 10 में से करें कोई 1 उपाय हो जाएंगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 24, 2018 08:26 pm IST,  Updated : Jan 24, 2018 08:28 pm IST

गुरुवार और भरणी नक्षत्र एक ही दिन पड़ने के कारण इसका लाभ दोगुना मिलेगा। यानी गुरुवार के दिन किया गया कोई भी उपाय आपके लिए दोगुना फल देने वाला होगा। जानिए इस दिन कौन सा उपाय करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

amla
amla

हर मनोकामना पूर्ण करने के लिए
यदि आपकी कोई मनोकामना बहुत समय से पूर्ण नहीं हो पा रही है, तो भरणी नक्षत्र में आंवले के फलों का दान करें। विशेषकर ब्राह्मणों के घर पर दान जरूर दें। ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।

भाग्य वृद्धि के लिए
यदि आप अपने भाग्य में वृद्धि करना चाहते हैं तो इसके लिए भरणी नक्षत्र में आंवले के वृक्ष की जड़ में थोड़ा-सा दूध डालें और साथ ही आंवले के पेड़ पर हल्दी से स्वस्तिक का चिन्ह बनाएं। उसके बाद आंवले के वृक्ष को नमस्कार करें। ऐसा करने से जल्द ही आपका भाग्योदय होगा।

धन लाभ के लिए
यदि आपके घर में लगातार धन की हानि बनी रहती है, जिसके चलते आप परेशान रहते हैं, तो भरणी नक्षत्र में आंवले के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठें और पंचोपचार विधि से वृक्ष की पूजा करें। ऐसा करने से घर में पैसों की कमी जल्द ही दूर होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल