1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. करना चाहते हैं लव मैरिज, तो मंगलवार को करें ये छोटा सा उपाय

करना चाहते हैं लव मैरिज, तो मंगलवार को करें ये छोटा सा उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 29, 2018 10:29 pm IST,  Updated : Jan 29, 2018 10:29 pm IST

पुनर्वसु नक्षत्र की राशि मिथुन है और मिथुन राशि का स्वामी बुध है। जबकि पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति हैं। आज के दिन ये उपाय करने से आपको धन-धान्य की प्राप्ति के साथ-साथ हर मनोकामना भी पूर्ण होगी।

successful business
successful business

मानसिक मन की शांति
यदि आपका मन किसी बात को लेकर बहुत दिनों से अशांत है या कोई पुरानी बात आपको अंदर ही अंदर खाये जा रही है, तो इसके लिए आप पुनर्वसु नक्षत्र में बृहस्पति का मंत्र जाप करें। मंत्र हैं "ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: बृहस्पतये नम:"।  इस मंत्र का 11 बार जाप करने से आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी।

बिजनेस के लिए
अगर आपका खुद का बिजनेस है और उसमें सामान की अधिक बिक्री नहीं हो पा रही है तो इसके लिए पुनर्वसु नक्षत्र में घर के आस-पास किसी विष्णु मन्दिर में जाकर या घर पर ही श्री विष्णु की प्रतिमा के आगे बैठकर "ॐ नमो नारायणाय" मंत्र की एक माला का जाप करें । जाप के बाद अंजुलि में पीले फूल लेकर भगवान को अर्पित करें। ऐसा करने से आपकी दुकान पर ग्राहकों की लाइन लगनी शुरू हो जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल