1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. तुलसी से आज ही करें इनमें से कोई 1 टोटका और हो जाएगी हर इच्छा पूरी

तुलसी से आज ही करें इनमें से कोई 1 टोटका और हो जाएगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2018 06:01 pm IST,  Updated : Feb 20, 2018 06:01 pm IST

शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पौधे में देवताओं का वास माना जाता है। इसकी जड़ में सभी तीर्थ, मध्य भाग, यानी तने में सभी देवी-देवता और इसकी ऊपरी शाखाओं में चारों वेदों का स्थान माना गया है। जानिए इनसे कौन सा उपाय करना होगा शुभ...

basil leaves
basil leaves

  • अपने कामों की सफलता सुनिश्चित करने के लिये किसी मंदिर से तुलसी के पौधे की जड़ को निमंत्रण देकर अपने घर लेकर आएं और उसे गंगाजल मिले पानी से धोकर उचित स्थान पर रखकर उसका पूजन करें। पूजन के बाद इस जड़ को पीले कपड़े में लपेटकर अपने दाएं हाथ पर बांध लें। ऐसा करने से आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी, साथ ही धन संबंधी परेशानियों में भी राहत मिलेगी।
  • भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी की पत्तियों का बहुत महत्व है। कहते हैं अगर आपके पास भगवान को चढ़ाने के लिये कोई भोग नहीं है तो केवल एक तुलसी की पत्ति चढ़ाकर भी आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं। वैसे तो प्रत्येक देवी-देवता की पूजा में तुलसी दल का उपयोग किया जाता है, लेकिन भगवान शंकर और गणेश जी की पूजा में तुलसी दल का उपयोग नहीं करना चाहिए।
  • अगर आपके बच्चे को किसी की नजर लग गयी है, तो दूसरों की बुरी नजर से अपने बच्चे को बचाने के लिये तुलसी के सात पत्ते और सात काली मिर्च के दाने मुट्ठी में लेकर बच्चे के सिर से पैर तक सात बार वारकर घर के पीछे की तरफ रख दें और वापस आकर बच्चे के तलवों को किसी कपड़े से सात बार झाड़ दें, जल्दी ही असर देखने को मिलेगा।
  • वास्तु दोषों को दूर करने में भी तुलसी बहुत उपयोगी मानी जाती है। तुलसी के पौधे को अगर घर की सही दिशा में लगाया जाये तो वास्तु दोष अपने आप दूर हो जाते हैं। तुलसी के पौधे को आप घर की उत्तर-पूर्व, पूर्व या उत्तर दिशा में लगा सकते हैं। इससे वास्तु दोष दूर होने के साथ ही घर के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य भी बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल