1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. तुलसी की पत्तियों से करें ये छोटा सा उपाय, होगी हर मनोकामना पूर्ण

तुलसी की पत्तियों से करें ये छोटा सा उपाय, होगी हर मनोकामना पूर्ण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 22, 2017 09:46 pm IST,  Updated : Nov 22, 2017 09:46 pm IST

तुलसी श्री विष्णु जी की प्रिय चीज़ों में से एक है और आज श्री विष्णु की उपासना का दिन बृहस्पतिवार है, तो आज हम तुलसी से जुड़े कुछ खास उपायों के बारें में बताएंगे।

basil
basil

नौकरी संबंधी समस्या के लिए
शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पौधे में देवताओं का वास माना जाता है। इसकी जड़ में सभी तीर्थ, मध्य भाग, यानी तने में सभी देवी-देवता और इसकी ऊपरी शाखाओं में चारों वेदों का स्थान माना गया है, अर्थात् तुलसी की नित्य रूप से पूजा करने पर सभी तीर्थों का पुण्य, सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद और वेदों का ज्ञान प्राप्त होता है।

अगर नौकरी में किसी सीनियर या किसी उच्चाधिकारी की वजह से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो सोमवार के दिन तुलसी के सोलह बीज, जिसे मंजरी भी कहते हैं लेकर सफेद कपड़े में बांधकर घर के किसी कोने में दबा दें। उस व्यक्ति के साथ आपके संबंधों में सुधार आने लगेगा और वह आपके काम में रूकावटें डालना बंद कर देगा।

हर काम में सफलता के लिए
अपने कामों की सफलता सुनिश्चित करने के लिये किसी मंदिर से तुलसी के पौधे की जड़ को निमंत्रण देकर अपने घर लेकर आएं और उसे गंगाजल मिले पानी से धोकर उचित स्थान पर रखकर उसका पूजन करें। पूजन के बाद इस जड़ को पीले कपड़े में लपेटकर अपने दाएं हाथ पर बांध लें। ऐसा करने से आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी, साथ ही धन संबंधी परेशानियों में भी राहत मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल