1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार को है बहुत ही खास संयोग, बादाम से करें ये छोटा सा उपाय, मिलेगा जॉब में प्रमोशन और धनलाभ

मंगलवार को है बहुत ही खास संयोग, बादाम से करें ये छोटा सा उपाय, मिलेगा जॉब में प्रमोशन और धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2018 06:26 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 06:27 pm IST

मंगलवार के दिन ये उपाय करने से आपको बिजनेस में प्रॉफिट मिलेगा। आपका फंसा हुआ पैसा जल्द ही आपको वापस मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। जानिए इन खास उपायों के बारें में...

Ekadashi- India TV Hindi
Ekadashi

धर्म डेस्क: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इसे पापमोचनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो वर्षभर में 24 एकदाशियां पड़ती हैं, लेकिन जब अधिकमास या मलमास आता है, तो इनकी संख्या बढ़कर 26 हो जाती है। वर्षभर की सभी एकादशियों का व्रत भगवान विष्णु के निमित्त किया जाता है। एकादशी व्रत में श्री विष्णु की पूजा-अर्चना करने और उनके निमित्त कुछ उपाय करने से आपको विशेष रूप से लाभ मिलेगा।

इस दिन कुछ खास उपाय करने से आपको बिजनेस में प्रॉफिट मिलेगा। आपका फंसा हुआ पैसा जल्द ही आपको वापस मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में चली आ रही परेशानियां दूर होंगी और आपके रिश्ते में फिर से मधुरता बढ़ने लगेगी। साथ ही आपके और आपके परिवार का स्वास्थ्य बेहतर होगा।

  • अगर आप नौकरी में प्रमोशन चाहते हैं तो आज के दिन एक कच्चा जटा वाला नारियल और 8 बादाम लेकर भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ा दें। ऐसा करने से नौकरी में आपके प्रमोशन के चांस बढ़ेंगे।
  • अगर आपके बिजनेस को किसी की बुरी नजर लग गई है, जिसके कारण बिजनेस में आपका प्रॉफिट कम हो गया है, तो आज के दिन 11 गोमती चक्र और 3 छोटे एकाक्षी नारियल लें। अब इन्हें मंदिर में स्थापित करके, इनकी धूप-दीप आदि से पूजा करें और पूजा के बाद एक पीले रंग के कपड़े में गोमती चक्र और एकाक्षी नारियल बांधकर अपने ऑफिस या दुकान के मुख्यद्वार पर लटका दें। ऐसा करने से आपको बिजनेस में प्रॉफिट ही प्रॉफिट मिलेगा।
  • यदि आपका पैसा अपने ही किसी जान-पहचान वाले के यहां फंस गया है और अब वह आपको पैसा वापिस देने का नाम नहीं ले रहा और आप भी उससे पैसा मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, तो आज के दिन एक गोमती चक्र लें और शाम के समय अंधेरा होने पर किसी विरानी जगह में या घर के बाहर खाली पड़ी जगह पर जाकर एक गड्ढा खोदें और श्री विष्णु का नाम लेते हुए गोमती चक्र उस गड्ढे में दबा दें और भगवान से प्रार्थना करें कि वह व्यक्ति आपका पैसा लौटा दे। ऐसा करने से जल्द ही वह व्यक्ति खुद चलकर आपका पैसा वापिस करने आयेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल