1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मंगलवार को है बहुत ही खास संयोग, बादाम से करें ये छोटा सा उपाय, मिलेगा जॉब में प्रमोशन और धनलाभ

मंगलवार को है बहुत ही खास संयोग, बादाम से करें ये छोटा सा उपाय, मिलेगा जॉब में प्रमोशन और धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 12, 2018 06:26 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 06:27 pm IST

मंगलवार के दिन ये उपाय करने से आपको बिजनेस में प्रॉफिट मिलेगा। आपका फंसा हुआ पैसा जल्द ही आपको वापस मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। जानिए इन खास उपायों के बारें में...

Ekadashi
Ekadashi

  • घर, ऑफिस या दुकान की आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिये आज के दिन एक छोटा-सा पीला कपड़ा और 11 गोमती चक्र लें। उस पीले कपड़े को मन्दिर में मां लक्ष्मी के आगे रख दें और उस पर एक-एक गोमती चक्र मंत्र बोलते हुए रखते जायें। एक गोमती चक्र पीले कपड़े पर रखें और मंत्र बोलें- 'ऊं नारायणाय नमः'। इसी तरह बाकी गोमती चक्र भी रखें। अब धूप-दीप आदि से विधि-पूर्वक श्री विष्णु, देवी लक्ष्मी और मन्दिर में रखे गोमती चक्र की पूजा करें। पूजा के बाद उन गोमती चक्रों को वहीं रखा रहने दें और
  • अगले दिन उनमें से 5 गोमती चक्र को अपने घर की तिजोरी में, 5 गोमती चक्र को अपने दुकान या ऑफिस की तिजोरी में और आखिरी बचे हुए एक गोमती चक्र को उसी पीले कपड़े में बांधकर मन्दिर में रख दें। ऐसा करने से हर तरह से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • अगर किसी दूसरे व्यक्ति के कारण आपके दाम्पत्य संबंधों में परेशानी चल रही हैं, बात-बात पर झगड़े होते रहते हैं, तो आज के दिन सुबह स्नान के बाद घर में ही भगवान विष्णु की प्रतिमा या मन्दिर के सामने आसन बिछाकर बैठ जायें। साथ ही एक लोटे या गिलास में जल भरकर रख लें और उसमें थोड़ा गुड़ और लाल फूल डाल दें। अब भगवान विष्णु के मंत्र- 'ऊँ नारायणाय नमः' का कम से कम एक माला जाप करें। जाप के बाद भगवान से दोनों हाथ जोड़कर अपने रिश्ते में चल रही परेशानी को दूर करने के लिये प्रार्थना करें और जाप के समय रखे हुए जल को पीपल की जड़ में चढ़ा दें। ऐसा करने से जल्द ही आपके रिश्ते में फिर से विश्वास बहाल होगा और दोनों के बीच की अनबन दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल