1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार और मघा नक्षत्र एक साथ, करें ये उपाय हो जाएंगे करोड़पति

शुक्रवार और मघा नक्षत्र एक साथ, करें ये उपाय हो जाएंगे करोड़पति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 01, 2018 10:59 pm IST,  Updated : Feb 01, 2018 10:59 pm IST

मघा नक्षत्र के दौरान कुछ खास उपायों की भी चर्चा करेंगे, जिनसे आपका सुख-सौभाग्य बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप एक अच्छे शासक होंगे। आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।

goodesss lakshmi
goodesss lakshmi

  • यदि आप अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोत्तरी करना चाहते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करना चाहते हैं, तो इसके लिये मघा नक्षत्र में बरगद के पेड़ का बांदा लेकर आएं और उस बांदे को साफ करके, लाल कपड़े में बांधकर अपने मन्दिर में रख लें। अब से रोज पूजा के समय उस बांदे की भी पूजा करें। ऐसा करने से जल्द ही आपके घर में धन की बरसात होने लगेगी।
  • घर में स्थायी रूप से सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए अगर संभव हो तो मघा नक्षत्र में अपने घर के बाहर बरगद का पेड़ लगाएं। अन्यथा किसी भी महीने में पड़ने वाले मघा नक्षत्र से अगले मघा नक्षत्र तक रोज़ बरगद की जड़ में जल चढ़ाएं और नमस्कार करें। ऐसा करने से आपकी सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहेगी।
  • यदि आप एक अच्छा राजनेता बनना चाहते हैं या आप अपना जीवन एक शासक की भांति जीना चाहते हैं, तो इसके लिए मघा नक्षत्र में केतु के मंत्र का जाप करें। मंत्र है- "ऊं स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:" ऐसा करने से समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा और आप एक अच्छे शासक होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल