1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को बन रहा है बहुत ही खास संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

बुधवार को बन रहा है बहुत ही खास संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 07, 2018 01:58 pm IST,  Updated : Aug 07, 2018 01:58 pm IST

वैदिक ज्योतिष के अनुसार भगवान शिव के रुद्र रूप को आर्द्रा नक्षत्र का अधिपति देवता माना जाता है। इसके अलावा आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसकी राशि मिथुन है। जानिए राशिनुसार क्या करें उपाय।

Lord shiva- India TV Hindi
Lord shiva

धर्म डेस्क: आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज आर्द्रा नक्षत्र है। आर्द्रा नक्षत्र आज सुबह 10:47 से कल सुबह 08:25 तक रहेगा। जब आर्द्रा नक्षत्र शनिवार या बुधवार के दिन पड़ता है तो ये बड़ा ही शुभ फलदायी माना जाता है और आज बुधवार का दिन है। साथ ही आज रात 11:45 तक बेहद शुभ हर्षण योग भी है। अपने नाम की तरह हर्षण योग हर्ष की उत्पत्ति करता है। हर्ष के प्रवाह को बढ़ाता है, यानी कि ये खुशी प्रदान करने वाला योग है। साथ ही आपको बता दूं कि आर्द्रा नक्षत्र का स्वामी राहु है। अतः आज बुधवार के दिन हर्षण योग और आर्द्रा नक्षत्र में राहु के कुछ खास उपाय करके आप शुभ फलों की प्राप्ति कर सकते हैं।

वैदिक ज्योतिष के अनुसार भगवान शिव के रुद्र रूप को आर्द्रा नक्षत्र का अधिपति देवता माना जाता है। इसके अलावा आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसकी राशि मिथुन है। साथ ही इसका संबंध शीशम के पेड़ से बताया गया है। अतः जिन लोगों का जन्म आर्द्रा नक्षत्र में हुआ हो या जिनका नाम क, घ या छ अक्षर से शुरू होता हो, उन लोगों को आज के दिन शीशम के पेड़ को नमस्कार करना चाहिए और साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आज के दिन आप जाने-अनजाने शीशम के पेड़ को, उसकी लकड़ियों को या उसकी पत्तियों को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचाएं। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार क्या करें उपाय। (Sawan Month 2018: जानिए बेलपत्र तोड़ने और शिवलिंग में चढ़ाने का सही तरीका )

मेष राशि

अगर आप विदेश में अपने नये बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं, लेकिन आपको सही मौका नहीं मिल पा रहा है तो इसके लिये आज के दिन आपको राहु स्तुति का पाठ करना चाहिए।
अर्धकायं महावीर्यं चन्द्रादित्य विमर्दनम्।
सिहिंका गर्भ सम्भूतं तं राहुः प्रणमाम्यहम।।

इस प्रकार यथाशक्ति, यानी जितनी आपकी शक्ति हो, जितनी आपकी श्रद्धा हो, उतनी बार आपको इस राहु स्तुति का पाठ करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से विदेश में नया व्यापार शुरू करने के लिये आपकी सही मौके की तलाश जल्द ही पूरी होगी।

वृष राशि
अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको आर्द्रा नक्षत्र के अधिपति देवता भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। आज के दिन आपको शिव मन्दिर जाकर, जल में गंगाजल मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करना चाहिए और साथ ही भगवान से अपने सुखी दाम्पत्य जीवन के लिये आपको प्रार्थना करनी चाहिए। आज के दिन इस प्रकार भगवान शिव की उपासना करने से आपका दाम्पत्य जीवन सुखी बना रहेगा। (Surya Grahan 2018: 11 अगस्त को पड़ रहा है साल 2018 का आखिरी सूर्यग्रहण, जानें ग्रहण का समय और सूतक काल )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल