1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को बन रहा है बहुत ही खास संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

बुधवार को बन रहा है बहुत ही खास संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 07, 2018 01:58 pm IST,  Updated : Aug 07, 2018 01:58 pm IST

वैदिक ज्योतिष के अनुसार भगवान शिव के रुद्र रूप को आर्द्रा नक्षत्र का अधिपति देवता माना जाता है। इसके अलावा आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसकी राशि मिथुन है। जानिए राशिनुसार क्या करें उपाय।

Horoscope
Horoscope

तुला राशि
अगर आप अपने जीवनसाथी के बिजनेस को ऊंचाईयों पर ले जाना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको एक कच्चा नारियल लेकर बहते जल में प्रवाहित करना चाहिए, साथ ही राहु की स्तुति का पाठ करना चाहिए-
अर्धकायं महावीर्यं चन्द्रादित्य विमर्दनम् ।
सिहिंका गर्भ सम्भूतं तं राहुं प्रणमाम्यहम।।

आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी का बिजनेस तेज गति से आगे बढ़ेगा।

वृश्चिक राशि
अगर आप विदेश में जाकर पढ़ाई के लिये कोई फॉर्म भरना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिये बहुत अच्छा है। आप बिना किसी हिचक के आज के दिन फॉर्म भर सकते हैं। साथ ही इस काम में अपनी सफलता सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन शाम के समय आपको दिन ढलने के बाद शिव जी के मन्दिर के बाहर, दो सरसों के तेल के दीपक जलाने चाहिए। ऐसा करने से आपको विदेश जाकर पढ़ाई करने में सफलता
मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल