1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार को बन रहा है बहुत ही खास संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

बुधवार को बन रहा है बहुत ही खास संयोग, राशिनुसार करें ये उपाय तो होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 07, 2018 01:58 pm IST,  Updated : Aug 07, 2018 01:58 pm IST

वैदिक ज्योतिष के अनुसार भगवान शिव के रुद्र रूप को आर्द्रा नक्षत्र का अधिपति देवता माना जाता है। इसके अलावा आर्द्रा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं और इसकी राशि मिथुन है। जानिए राशिनुसार क्या करें उपाय।

Horoscope
Horoscope

कुंभ राशि
अगर आप जंतु जगत में एविस, यानी उड़ने वाले जीवों का अध्ययन करने का काम करते हैं या आप एक बहेलियां हैं, आप चिड़ियों को सिखाने का काम करते हैं या आप शोध या अनुसांधन संबंधित कोई कार्य करते हैं, तो इन सब कामों के लिये आज का दिन बेहद प्रशस्त है। आप इस सबसे जुड़ा कोई भी कार्य आज के दिन कर सकते हैं। अपने काम की सफलता बनाये रखने के लिये आज के दिन आपको पक्षियों को जौ के दाने डालने चाहिए। ऐसा करने से आपके सभी काम बनेंगे।

 मीन राशि
अगर आप अपना विदेश का वीज़ा लगवाना चाह रहे हैं और आपको कोई अड़चन आ रही है तो उस अड़चन को दूर करने के लिये आज के दिन आपको हाथ-मुंह धोकर, नीले रंग के कपड़े पहनकर राहु के स्तोत्र का एक बार पाठ करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से विदेश का वीज़ा लगवाने में आपको जो भी अड़चनें आ रही हैं, वो जल्द ही दूर होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल