1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अशोक की पत्तियों से आज ही करें ये टोटका, मिलेगा अपार धन-संपदा

अशोक की पत्तियों से आज ही करें ये टोटका, मिलेगा अपार धन-संपदा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2018 01:21 pm IST,  Updated : Feb 16, 2018 01:21 pm IST

भारत में धार्मिक या मांगलिक कार्यों के लिये भी अशोक के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। जानिए कैसे आपके बिजनेस में लगातार हो रही धन की हानि दूर होगी और आपके व्यापार की गति बढ़ेगी। जानिए कैसे करें ये टोटका...

ashoka leave
ashoka leave

हर काम में सफलता के लिए
अगर आप किसी ऐसे काम को करने जा रहे हैं जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, तो उस काम की सफलता सुनिश्चित करने के लिये अशोक के वृक्ष का एक पत्ता लें और उसे अपने सिर पर रख लें। पत्ता उड न जाये, इसके लिये अपने सिर पर टोपी पहन लें, आपका कार्य अवश्य सफल होगा।

मंगल पीड़ा से निजात दिलाने के लिए
अशोक के पेड़ से मंगल ग्रह की पीड़ा से भी मुक्ति मिलती है। अगर आप भी मंगल के दोषों से पीड़ित हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान जी को पांच अशोक के पत्ते चढ़ाएं। आपको जल्दी ही राहत मिलेगी।

बेटी का विवाह जल्दी कराने के लिए
अगर आप अपनी बेटी के रिश्ते को लेकर परेशान हैं या किसी कारणवश उसका विवाह नहीं हो पा रहा है, तो आप इस उपाय से अपनी समस्या का हल निकाल सकते हैं। अशोक के पेड़ के पत्तों को लाकर, कन्या से कहें कि वह उन्हें अपने स्नान के पानी में डालकर उससे स्नान कर ले।  ध्यान रखें कि स्नान के समय पत्ते पानी की बाल्टी से बाहर न गिरें। स्नान करने के बाद इन पत्तों को कन्या या परिवार का कोई भी अन्य सदस्य पीपल के पेड़ के नीचे डाल दे। ऐसा रोज करना होगा। यह प्रयोग कम से कम 42 दिन तक जरूर करें। ध्यान रहे पीरियडस के दौरान पांच दिन यह प्रयोग नहीं करना है और 42 दिन में ये पांच दिन नहीं जोड़े जायेंगे। ऐसा करने से जल्दी ही कन्या का विवाह हो जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल