1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. करवा चौथ: इस दिन जरुर करें ये काम, मिलेगा कई गुना अधिक फल

करवा चौथ: इस दिन जरुर करें ये काम, मिलेगा कई गुना अधिक फल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 18, 2016 02:19 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 02:19 pm IST

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन कथा, श्रृंगार सहित लाल रंग को बहुत अधिक महत्व है। लाल रंग को तो सुहागन का प्रतीक माना जाता है। जानिए इन बातों को जिसका पालन करने से आपके व्रत पूर्ण माना जाएगा। साथ ही आपको 100 गुना ज्यादा फल मिलेगा।

karwa chuath- India TV Hindi
karwa chuath

धर्म डेस्क: करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन के लिए खास होता है। इस व्रत को पूरी श्रृद्धा के साथ रखा जाता है। शाम के समय चंद्रमा को अर्ध्य देकर ही महिलाएं पानी पीती हैं। ऐसा हमारे धर्म पुराणों में भी लिखा है। इस त्योहार पर हर सुहागन अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती है। जिससे कि पति दीर्घायु रहें।

ये भी पढ़े-

इस करवा चौथ में कुछ ऐसे काम करने चाहिए जो बहुत ही शुभ माना जाता है। इस बातों को हर महिला को मनना चाहिए जिससे उनके घर में आपस में प्यार बढ़े साथ ही सभी सुख-शांति रहें। इस साल करवा चौथ कल यानी की 19 अक्टूबर, बुधवार को है। इसके साथ ही इस बार महासंयोग है, क्योंकि इस बार चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा। जिनकी पूजा करने से 100 व्रत के बराबर फल मिलेगा।

इस दिन इन बातों को मानकर आप अपने घर और पति -पत्नी के बीच प्यार को और बढ़ा सकते है। साथ ही आपके व्रत का फल दुगुना बढ़ जाएगा। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन कथा, श्रृंगार सहित लाल रंग को बहुत अधिक महत्व है। लाल रंग को तो सुहागन का प्रतीक माना जाता है। जानिए इन बातों को जिसका पालन करने से आपके व्रत पूर्ण माना जाएगा। साथ ही आपको 100 गुना ज्यादा फल मिलेगा।

सास अपनी बहू के दे सरगी

करवा चौथ के व्रत पर सरगी का सबसे अधिक महत्व है। इसके बिना तो व्रत की शुरुआत नही होती है। यह सरगी सास अपनी बहू को देती है। जो व्रत शुरू होने से पहले दी जाती है। इस सरगी में कुछ मिठाइयां और कपड़े और श्रृंगार का सामान होता है। इस सरगी को बहू करवा चौथ के दिन सूर्योदय होने से पहले सुबह लगभग चार बजे के आस-पास खाती है। इसके साथ ही उनके व्रत शुरू हो जाता है। महिलाएं इस व्रत को पूरी श्रृद्धा के साथ रखती है और शाम को जब चांद निकलता है असके बाद ही अपना व्रत खोलती है।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल