1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार को करें चमेली के फूल से ये उपाय, शुक्र दोष से निजात मिलने के साथ होगी हर इच्छा पूरी

शुक्रवार को करें चमेली के फूल से ये उपाय, शुक्र दोष से निजात मिलने के साथ होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 16, 2017 11:09 am IST,  Updated : Nov 16, 2017 11:11 am IST

अगर किसी की जन्मपत्रिका में शुक्र अशुभ स्थिति में हो तो जिस-जिस चीज़ से इसका संबंध है, उस पर यह विपरित असर डालने वाला हो सकता है। जानिए कैसे चमेली का इस्तेमाल कर पा सकते है शुक्र दोष से निजात...

jasmine
jasmine

हर इच्छा पूर्ति के लिए
शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का भी दिन है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। अपनी मनचाही इच्छा की पूर्ति के लिये आज के दिन लक्ष्मी जी के मंदिर में जाकर सवा पाव चमेली के तेल के साथ एक जटावाला नारियल, लाल फूल, कमल के फूलों की माला, सवा मीटर गुलाबी या सफेद कपड़ा, दही, सफेद मीठाई और एक जोड़ा जनेऊ मां को अर्पित करें, तो आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी।

शुक्रवार के दिन अगर हो सके तो श्रीकनकधारा स्त्रोत का पाठ करके देवी मां की कपूर तथा देसी घी के दीपक से आरती भी करनी चाहिए।

सिरदर्द से निजात पाने के लिए
अगर आपको सिरदर्द से संबंधित परेशानी हो, तो आज के दिन लक्ष्मी पूजा के समय 21 चमेली के फूल लेकर मन्दिर में रख दें और पूजा के बाद उन फूलों का लेप बना लें। इस लेप की नित्य रूप से सिर पर मालिश करने से सिरदर्द में आराम मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल