1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार को रेवती नक्षत्र के साथ लग रहा है शुक्ल योग, मालामाल होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

शनिवार को रेवती नक्षत्र के साथ लग रहा है शुक्ल योग, मालामाल होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2019 07:40 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 07:40 pm IST

आज के दिन रेवती नक्षत्र और शुक्ल योग के दौरान विभिन्न राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति के लिए कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए। जानें इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

Puja Path
Puja Path

सिंह राशि
अगर आप अपनी सभी मनोकामनाएं पूरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन मंदिर में इलायची का पैकेट दान करें। साथ ही किसी कन्या को आदरपूर्वक हरे रंग का वस्त्र गिफ्ट करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

कन्या राशि
अगर आपके घर की खुशहाली को किसी की नजर लग गई है और परिवार के सदस्यों में अनबन बनी रहती है, तो आज के दिन घर के किसी कोने में फिटकरी का एक टुकड़ा रख दें और तब तक रखे रहें, जब तक कि उसका रंग ना बदल जाये। ऐसा करने से पहले की तरह आपके घर में खुशियाँ बरकरार रहेंगी और घर के सभी सदस्यों में तालमेल बना रहेगा। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय कन्या राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल