1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार को रेवती नक्षत्र के साथ लग रहा है शुक्ल योग, मालामाल होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

शनिवार को रेवती नक्षत्र के साथ लग रहा है शुक्ल योग, मालामाल होने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 08, 2019 07:40 pm IST,  Updated : Mar 08, 2019 07:40 pm IST

आज के दिन रेवती नक्षत्र और शुक्ल योग के दौरान विभिन्न राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति के लिए कौन-से विशेष उपाय करने चाहिए। जानें इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

Puja Path
Puja Path

तुला राशि
अगर आप जीवन में धन, वैभव और सुख पाना चाहते हैं, तो आज के दिन घर में अपने से बड़ी उम्र की महिला को हरे रंग की चूड़ियां भेंट करें और उनका आशीर्वाद लें। आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में धन, वैभव और सुख की प्राप्ति होगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय तुला राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि  
अगर आप हर मुश्किल परिस्थिति को तुरंत सुलझाने की ताकत हासिल करना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी ब्राह्मण के घर मिट्टी का घड़ा दान करें। साथ ही संभव हो तो किसी स्टेशनरी का काम करने वाले व्यक्ति को कमर पर बांधने वाली बेल्ट गिफ्ट करें।  आज के दिन ऐसा करने से आप हर मुश्किल परिस्थिति को सुलझाने की ताकत रखेंगे। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय वृश्चिक राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल