1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 अगस्त को बहुत ही शुभ संयोग, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

10 अगस्त को बहुत ही शुभ संयोग, करोड़पति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 09, 2018 06:19 pm IST,  Updated : Aug 09, 2018 06:33 pm IST

आज श्रावण कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज पुष्य नक्षत्र है। पुष्य नक्षत्र आज रात 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। इस दिन विभिन्न राशि वालों को अच्छे फलों की प्राप्ति के लिये कुछ खास उपाय भी करने चाहिए। जानिए इन उपायों के बारें में।

Horoscope
Horoscope

कुंभ राशि
अगर आप जीवन में खूब तरक्की पाना चाहते हैं, अपने जीवन को समृद्ध बनाना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन आपको शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए, लेकिन अगर आप पाठ न कर पाये तो इंटरनेट से इसका ऑडियो भी सुन सकते हैं। आज के दिन शनि स्तोत्र का पाठ करने या सुनने से आप जीवन में खूब तरक्की करेंगे और आपका जीवन समृद्ध होगा।

मीन राशि
अगर जीवनसाथी के साथ आपके संबंध कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं तो रिश्तों को ठीक करने करने के लिये आज के दिन आपको एक नीला फूल लेकर गंदे नाले में प्रवाहित करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबध धीर-धीरे करके ठीक होने लगेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल