1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज भूलकर भी न करें ये काम, होगा भारी नुकसान

आज भूलकर भी न करें ये काम, होगा भारी नुकसान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 12, 2016 09:51 pm IST,  Updated : Jul 12, 2016 09:52 pm IST

गुप्त नवरात्रि के समय शास्त्रों में ऐसे कुछ काम बताए गए है जो नहीं करना चाहिए। नहीं तो वह आपसे रुठ जाएगी। जिसके कारण आपके घर परेशानियां आ सकती हैं। इसी तरह मां को प्रसन्न करने के लिए इन दिनों में ये काम कतई न करें। जानिए किन बातों का रखना है ध्यान।

goddess lakshmi- India TV Hindi
goddess lakshmi

धर्म डेस्क:  आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 5 जुलाई से शुरु हुई थी। जो कि आषाढ़ शुक्ल नवमी यानी की 13 जुलाई, बुधवार को समाप्त हो रही हैं। हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्र में मां कू पूजा का विशेष लाभ और खास समय माना जाता है।

ये भी पढ़े-

गुप्त नवरात्रि के समय शास्त्रों में ऐसे कुछ काम बताए गए है जो नहीं करना चाहिए। नहीं तो वह आपसे रुठ जाएगी। जिसके कारण आपके घर परेशानियां आ सकती हैं। इसी तरह मां को प्रसन्न करने के लिए इन दिनों में ये काम कतई न करें। जानिए किन बातों का रखना है ध्यान।

शराब, मांसाहार से दूर

हिंदू धर्म में पूर्ण रुप से इन चीजों का सेवन करना वर्जित माना गया हैं। इस दिनों में आपको सात्विक रहना चाहिेए। इसलिए शराब, मांसाहार से दूर रहना चाहिए। जिससे आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहें। साथ ही किसी भी तरह की किसी काम में बाधा न आए। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि जो लोग मांस, मंदिरा का सेवन करते है। वह लोग नरक में जाते हैं।

नाखून काटना
हिंदू परंपराओं में क्षौर कर्मों में से एक माना जाता है।  इन दिनों में नाखून काटने अशुभ होता है। जिसके कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।

कन्याओं को झूठा भोजन कराना
कन्याओं को माता का रुप माना जाता है। इसलिए इन्हें वैसे भी कबी भी झूठा भोजन नहीं कराना चाहिए। खासकर के नवरात्र के दिनों में। नवरात्र के दिनों में कन्याओं को आंमत्रित करके ससम्मान के साथ भोजन कराया जाता है। इससे देवी मां की कृपा आपके ऊपर बनी रहती हैं।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल