1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 16 सितंबर को इस शुभ योग में करें ये काम, होगी हर इच्छा पूरी

16 सितंबर को इस शुभ योग में करें ये काम, होगी हर इच्छा पूरी

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 15, 2017 02:45 pm IST,  Updated : Sep 15, 2017 02:47 pm IST

हिंदू शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से हर इच्छा पूरी होती है। इसके साथ ही पितरों को स्वर्ग की प्राप्ति होती है। जानिए क्या है खास उपाय...

lord vishnu- India TV Hindi
lord vishnu

धर्म डेस्क: हिंदू पचांग के अनुसार आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी बहुत ही उत्तम मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान के साथ पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इस बार ये 16 सितंबर, शनिवार के दिन है।

शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसके साथ ही इस दिन कुछ खास उपाय किएं जाएं तो पूर्वजों का साथ मिलने के साथ-साथ भगवान की भी कृपा आपके ऊपक बनी रहती है। जानिए इस दिन कौन से उपाय करना चाहिए।

एकादशी की शाम तुलसी के सामने गाय के घी का दीपक जलाएं और 'ऊं वासुदेवाय नमः' मंत्र को बोलते हुए तुलसी की 11 परिक्रमा करें। ऐसा करने से आपके घर में सुख-शांति और हर संकट से छुटकारा मिलेगा।

  •  इस दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल जरुर अर्पित करें। इससे आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।
  •  भगवान विष्णु की पूजा करते समय खीर का भोग लगाएं। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि खीर में तुलसी की पत्तियां जरुर डालें।
  • इस दिन पीले रंग के फल, कपडे व अनाज, मिठाई भगवान विष्णु को अर्पित करें। साथ ही गरीबों को भी दान दें।
  • एकादशी को पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। इससे आपको सभी कर्ज से छुटकारा मिलेगा।
  • धन लाभ के लिए एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल