1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार और विनायक चतुर्थी एक साथ, करें इनमें से कोई 1 उपाय, मिलेगा दुर्भाग्य से छुटकारा

शुक्रवार और विनायक चतुर्थी एक साथ, करें इनमें से कोई 1 उपाय, मिलेगा दुर्भाग्य से छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 21, 2017 09:53 pm IST,  Updated : Dec 21, 2017 09:53 pm IST

आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। किसी भी माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। इस दिन शुक्रवार पड़ने के कारण ये अधिक शुभ है। जानिए क्या करें उपाय

Lord Ganesha- India TV Hindi
Lord Ganesha

धर्म डेस्क: आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। किसी भी माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाता है। आज के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश भगवान की पूजा की जाती है। साथ ही आज शुक्रवार का दिन है और सप्ताह के सातों दिनों का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है। शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है। इस दिन दोनों से संबंधित उपाय करने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।  

भारतीय ज्योतिष के अनुसार शुक्र एक जलीय ग्रह है। अंग्रेजी में इसे वीनस कहते हैं और आकाश में पांच सितारों का समूह शुक्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है, जिसे पंचकोण सितारा भी कहते हैं। शुक्र वृष और तुला राशि का स्वामी है और इसका कारक भाव सातवां है। इसके अलावा शुक्र मीन राशि में उच्च का और कन्या राशि में नीच का होता है। दिशाओं में यह दक्षिण-पूर्व का स्वामी है।

जन्मपत्रिका में सांसारिक सुख और बिजनेस संबंधी विचार इसी ग्रह से किया जाता है। साथ ही गायन विद्या, काव्य, वाहन, शैय्या सुख आदि का कारक भी शुक्र है। जानिए क्या उपाय करने से आपको शुभ फल मिलेगा।

  • धन-धान्य और सुख में बढ़ोतरी के लिए भोजन करते समय अपने भोजन में से कुछ भाग गाय के लिए जरूर निकालकर रखें और बाद में गाय को खिला दें। आपको धन-सम्पदा में बहुत जल्द बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
  • अगर आपकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही है तो नीम के पेड़ के नीचे चांदी का चौकोर टुकड़ा दबाएं। जल्दी ही आपका भाग्योदय होगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।।
  • बिजनेस की तरक्की के लिए और आय में बढ़ोतरी के लिए शुक्रवार के दिन शुक्र के सप्ताक्षरी मंत्र 'ऊँ शुं शुक्राय नमः' का 21 बार जप करें।
  • जीवन में सुख, समृद्धि के साथ प्यार पाने के लिए 11 शुक्रवार को देवी मां के मन्दिर में जाकर इत्र चढ़ाएं। अपार धन-सम्पदा के साथ दूसरों से प्यार भी मिलेगा।
  • ऐश्वर्य और वैभव पाने के लिये किसी ब्राह्मण को चांदी की धातु से बनी गाय का दान करें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
  • अगर आप नया घर बनवा रहे हैं तो घर के अच्छे भविष्य के लिए भवन की नींव में चांदी या शहद दबाएं। इससे आपके घर में किसी प्रकार की समस्या नहीं आयेगी और परिवार के सदस्यों की तरक्की सुनिश्चित होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल