1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गणेश चतुर्थी: राशिनुसार ऐसे करें श्री गणेश की पूजा और पाएं पति की लंबी उम्र के साथ गुणी संतान

गणेश चतुर्थी: राशिनुसार ऐसे करें श्री गणेश की पूजा और पाएं पति की लंबी उम्र के साथ गुणी संतान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2018 02:52 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 02:52 pm IST

आज के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। उनके निमित्त व्रत किया जाता है। इसके अलावा आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशिनुसार क्या उपाय करने से बोगी शुभ फलों की प्राप्ति।

Ganesha Chaturthi
Ganesha Chaturthi

धनु राशि
अगर आप अपना सुख-सौभाग्य हमेशा बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद भगवान की विधि-विधान से पूजा करें। फिर भगवान के चरणों में एक सिन्दूर की डिब्बी अर्पित करें और 20 मिनट तक उसे वहीं रखा रहने दें। 20 मिनट बाद भगवान का आशीर्वाद लेकर उस सिंदूर की डिब्बी को वहां से उठा लें और अपने पास रख लें या फिर अपने जीवनसाथी को इस्तेमाल करने के लिये दे दें। आज के दिन ऐसा करने से आपका सुख-सौभाग्य हमेशा बना रहेगा।

मकर राशि
अगर आपकी कोई इच्छा है, जिसे आप पूरी करना चाहते हैं तो अपनी इच्छा की पूर्ति के लिये आज के दिन शाम को सूरज छिपने के समय श्री गणेश के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही गणपति जी के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है- ‘श्री गणेशाय नमः।’ आज के दिन गणपति जी के इस मंत्र का जाप करने से आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल