1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गणेश चतुर्थी: राशिनुसार ऐसे करें श्री गणेश की पूजा और पाएं पति की लंबी उम्र के साथ गुणी संतान

गणेश चतुर्थी: राशिनुसार ऐसे करें श्री गणेश की पूजा और पाएं पति की लंबी उम्र के साथ गुणी संतान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2018 02:52 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 02:52 pm IST

आज के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। उनके निमित्त व्रत किया जाता है। इसके अलावा आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशिनुसार क्या उपाय करने से बोगी शुभ फलों की प्राप्ति।

Ganesha Chaturthi
Ganesha Chaturthi

तुला राशि
अगर आपके घर में अब पहले की तरह सुख-शांति का माहौल नहीं रहा, सब कुछ उलझा-सा रहने लगा है तो फिर से घर में सुख-शांति का माहौल कायम करने के लिये आज के दिन आपको गणेश जी के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- 'वक्रतुण्डाय हुं'

आज के दिन गणपति जी के इस मंत्र का 108 बार जाप करने से आपके घर में फिर से सुख-शांति का माहौल कायम हो जायेगा।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपने घर में अन्न-धन की बरकत हमेशा बनाये रखना चाहते हैं तो इसके लिये आज के दिन शाम के समय थोड़े-से मक्के के दाने लें और एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर भगवान गणेश के सामने रख दें। अब भगवान गणेश की विधि-पूर्वक पूजा करें और पूजा आदि की समाप्ति के बाद उन मक्के के दानों को वहां से उठाकर अपने रसोईघर में किसी साफ, सुरक्षित स्थान पर रख दें। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर में अन्न-धन की बरकत हमेशा बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल