1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गणेश चतुर्थी: राशिनुसार ऐसे करें श्री गणेश की पूजा और पाएं पति की लंबी उम्र के साथ गुणी संतान

गणेश चतुर्थी: राशिनुसार ऐसे करें श्री गणेश की पूजा और पाएं पति की लंबी उम्र के साथ गुणी संतान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 15, 2018 02:52 pm IST,  Updated : Jun 15, 2018 02:52 pm IST

आज के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। उनके निमित्त व्रत किया जाता है। इसके अलावा आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए राशिनुसार क्या उपाय करने से बोगी शुभ फलों की प्राप्ति।

Ganesha Chaturthi
Ganesha Chaturthi

मिथुन राशि
अगर आपके लड़के की शादी में किसी प्रकार की रूकावट आ रही है, उसकी शादी फिक्स नहीं हो पा रही है तो शादी से संबंधित परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये आज के दिन स्नान आदि के बाद भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करें। फिर मन्दिर जाकर भगवान को एक पीले रंग का गोटा लगा हुआ कपड़ा भेंट करें और अपने लड़के की शादी में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिये भगवान गणेश से प्रार्थना करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके लड़के की शादी में आ रही परेशानियां जल्द ही दूर होगी और उसकी शादी किसी अच्छे घर में फिक्स होगी।

कर्क राशि
अगर आपकी कोई बहुत पुरानी इच्छा है, जिसे अब आप पूरी करना चाहते हैं तो उस इच्छा की पूर्ति के लिये आज के दिन आपको स्नान आदि के बाद अपने घर के मन्दिर में एक मिट्टी के दीपक में तिल का तेल डालकर, उसमें बाती लगाकर जलाना चाहिए और मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- ‘ऊँ गं गणपतये नमः।‘ आज के गणपति जी के इस मंत्र का जाप करने से आपकी जो भी इच्छा होगी, वो जल्द ही पूरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल