1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Garud Puran In Hindi: इन 3 चीजों से हमेशा रहें बचकर, बन सकते हैं आपकी मृत्यु का कारण

Garud Puran In Hindi: इन 3 चीजों से हमेशा रहें बचकर, बन सकते हैं आपकी मृत्यु का कारण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2021 07:06 am IST,  Updated : Mar 11, 2021 07:06 am IST

गरुड़ पुराण में बताया गया कि अगर आप घर पर सुख-शांति रखना चाहते हैं तो कुछ लोगों से दूरी बना लेना चाहिए।

Garud Puran In Hindi: इन 3 चीजों से हमेशा रहें बचकर, बन सकते हैं आपकी मृत्यु का कारण- India TV Hindi
Garud Puran In Hindi: इन 3 चीजों से हमेशा रहें बचकर, बन सकते हैं आपकी मृत्यु का कारण Image Source : INDIA TV

हमारे कई ऐसे ग्रंथ है जिनमें लाइफ मैनेजमेंट को लेकर काफी कुछ बताया गया है। इन्हीं ग्रंथों में से एक है गरुड़ पुराण। जिसमें जीवन से जुड़ी कई गूढ़ बातें बताई गई हैं। जिनका अनुसरण करके आप कई तरह की परेशानियों से खुद को बचा सकते हैं। 

गरुड़ पुराण में बताया गया कि अगर आप घर पर सुख-शांति रखना चाहते हैं तो कुछ लोगों से दूरी बना लेना चाहिए। 

Garuda Purana: जिंदगी में कभी नहीं करनी चाहिए ये 4 गलतियां, इनसे शुरू हो सकता है आपका बुरा समय

मित्

जीवन का सबसे हितैषी कोई व्यक्ति होता है तो वह है मित्र। सच्चा मित्र दुख हो या फिर सुख हमेशा साथ खड़ा रहता है। वहीं अगर कोई दुष्ट मित्र होगा तो अपने स्वार्थ के लिए आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। वह अपना हित साधने के लिए आपको गलत राह पर ले जा सकता है या फिर शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। यह दोनों की रूप आपको मृत्यु के द्वार तक ले जा सकते है। इसलिए ऐसे दोस्तों से दूरा बनाकर रखें। 

Garuda Purana: इन 3 चीजों को बिल्कुल भी बीच में न छोड़े, अन्यथा जान-माल को होगा भारी नुकसान

नौकर
भागदौड़ भरी लाइफ में लोग अपनी जरुरत के अनुसार नौकर रखते हैं। जो सिर्फ आपकी जरुरत ही पूरी नहीं करता है बल्कि आपकी कई गुप्त बातें भी वह जानता है। लेकिन अगर आपका नौकर वाद-विवाद करने वाला हो तो उससे सतर्क रहना चाहिए। यह आपके लिए किसी भी समय मुसीबत खड़ी कर सकता है। अगर कभी आपका नौकर के साथ वाद-विवाद हुई तो वह आपके गुप्त बातें किसी ओर को बोल सकता है। इससे आपको मानसिक और शारीरिक कष्ट मिल सकता है। 

घर पर रह रहा सांप
जिस घर पर आप रहते हैं, अगर उस घर पर सांप हैं तो तुंरत ही उसे हटा देना चाहिए। वैसे तो सांप किसी पर हमला नहीं करता है लेकिन आपके द्वारा गलती से उसके ऊपर पैर पड़ जाए तो सांप बिना काटे नहीं छोड़ेगा। इसलिए कहा गया हैं कि जिस जगह सांप रहना हैं उस जगह को छोड़ देना चाहिए या फिर उसे हटाने का प्रबंध करना चाहिए। गरुड़ पुराण में कहा गया है कि सर्पयुक्त घर पर निवास करना मृत्यु को आमंत्रण देना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल