1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Govardhan Puja Special Vastu Tips: घर में चाहते हैं सुख- समृद्धि तो आज के दिन घर में न करें ऊंची आवाज में बात

Govardhan Puja Special Vastu Tips: घर में चाहते हैं सुख- समृद्धि तो आज के दिन घर में न करें ऊंची आवाज में बात

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 28, 2019 09:32 am IST,  Updated : Oct 28, 2019 09:32 am IST

वास्तु शास्त्र में आज हम चर्चा करेंगे बलि प्रतिपदा के दिन के खास वास्तुशास्त्र। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दीपावली के अगले दिन को बलि प्रतिपदा कहते हैं, ये तो आप जान ही गए हैं। 

Govardhan Puja Special Vastu Tips- India TV Hindi
Govardhan Puja Special Vastu Tips

वास्तु शास्त्र में आज हम चर्चा करेंगे बलि प्रतिपदा के दिन के खास वास्तुशास्त्र। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दीपावली के अगले दिन को बलि प्रतिपदा कहते हैं, ये तो आप जान ही गए हैं। और इससे जुड़ी खास बात। इस दिन घर में कुछ लाना चाहिए । पढ़ाई-लिखाई बंद रखनी चाहिए । यथासंभव व्यापार भी बंद रखना चाहिए, लेकिन अपने कार्य का चिंतन करना चाहिए । व्यापारियों को आज के दिन नये बही-खाते बनाने की तैयारी करनी चाहिए ।

इसके अलावा आज के दिन घर में ऊंची आवाज में नहीं बोलना चाहिए, घर के किसी सदस्य या किसी भी जाने अंजाने व्यक्ति से कठोर व्यवहार नहीं करना चाहिए । अपव्यय नहीं करना चाहिए । मनो-विनोद का वातावरण बनाना चाहिए ।

घर में प्रियजनों के साथ द्यूत यानि जुआ खेलना चाहिए । मित्रों से भेंट का आदान-प्रदान करना चाहिए । दाम्पत्य भाव से रहना चाहिए और दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाना चाहिए । दूर स्थान की यात्रा एवॉइड करनी चाहिए । दीपावली पूजा का प्रसाद ग्रहण करना चाहिए और श्री गणेश-लक्ष्मी का चिंतन करना चाहिए ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल