1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 21 जुलाई का दिन बहुत ही शुभ, राशिनुसार करें ये उपाय, तो हो जाएंगे मालामाल

21 जुलाई का दिन बहुत ही शुभ, राशिनुसार करें ये उपाय, तो हो जाएंगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 20, 2018 02:17 pm IST,  Updated : Jul 20, 2018 02:17 pm IST

आज गुप्त नवरात्र के आखिरी दिन कुछ ऐसे ही तंत्र मंत्र प्रयोगों के बारे में आचार्य इंदु प्रकाश बतायेंगे जिन्हें आज के दिन करके आप किसी भी तरह की सिद्धि प्राप्त कर सकते हैं और अपने कार्यों को मूरत रूप दे सकते हैं। बता दें कि आषाढ़ मास के इन गुप्त नवरात्र के दौरान देवी छिन्नमस्ता की उपासना बड़ी ही फलदायी बतायी गयी है।

Gupta navratri
Gupta navratri

सिंह राशि
अगर आप अपनी बेहतरी सुनिश्चित करना चाहते हैं तो अपनी बेहतरी सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद मंत्र महोदधि में दिये देवी छिन्नमस्ता के मंत्र का जाप करना चाहिए-  ‘ॐ श्रीं ह्रीं ह्रीं क्लीं ऐं वज्र वैरोचनीये ह्रीं ह्रीं फट् स्वाहा।‘ इस प्रकार मंत्र जाप के बाद बेल के फलों से होम करना चाहिए। आज के दिन मंत्र जाप करके बेल के फलों से होम करने से आपकी बेहतरी सुनिश्चित होगी।

कन्या राशि
अगर आप अभिष्ट सिद्धियों की प्राप्ति करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको छिन्नमस्ता स्तोत्र का केवल एक बार पाठ करना चाहिए। यह सभी सिद्धियों को देने वाला और पापकर्मों का नाश करने वाला है। जो व्यक्ति सुबह के समय इस स्तोत्र का पाठ करता है, उसे अभिष्ट सिद्धियां प्राप्त होती हैं। उस व्यक्ति को धन, धान्य, संतान, अच्छा जीवनसाथी, वाहन, भूमि, महाविद्या, सब कुछ आसानी से मिल जाता है। अतः आज के दिन आपको छिन्नमस्ता स्तोत्र का पाठ जरूर करना चाहिए।

 तुला राशि
अगर आप अपने सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको देवी छिन्नमस्ता के इस सौभाग्य वर्धक मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- ‘ॐ श्रीं श्रीं ऐं वज्रवैरोचिनिये स्वाहा।‘ आज के दिन संभव हो तो किसी वृक्ष के नीचे बैठकर या फिर अपने ही घर में इस मंत्र का एक माला, यानी 108 बार जाप करें। साथ ही मंत्र जाप के बाद देवी मां को मीठे पान का भोग लगाएं। आज के दिन ये प्रयोग करने से आपके सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपने शत्रुओं को नष्ट करना चाहते हैं तो शत्रुओं को नष्ट करने के लिये आज के दिन आपको छिन्नमस्ता हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। आप जितनी शीघ्रता से इस स्तोत्र का पाठ करेंगे, उतनी ही शीघ्रता से आप शत्रुओं को नष्ट करने में सफल होंगे। आज के दिन छिन्नमस्ता हृदय स्तोत्र का पाठ करने से जहां एक तरफ आपके शत्रु का नाश होगा, तो दूसरी तरफ आपको पुण्य फल मिलेंगे। साथ ही आपको उत्तम आयु तथा आरोग्य की प्राप्ति होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल