1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 21 जुलाई का दिन बहुत ही शुभ, राशिनुसार करें ये उपाय, तो हो जाएंगे मालामाल

21 जुलाई का दिन बहुत ही शुभ, राशिनुसार करें ये उपाय, तो हो जाएंगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 20, 2018 02:17 pm IST,  Updated : Jul 20, 2018 02:17 pm IST

आज गुप्त नवरात्र के आखिरी दिन कुछ ऐसे ही तंत्र मंत्र प्रयोगों के बारे में आचार्य इंदु प्रकाश बतायेंगे जिन्हें आज के दिन करके आप किसी भी तरह की सिद्धि प्राप्त कर सकते हैं और अपने कार्यों को मूरत रूप दे सकते हैं। बता दें कि आषाढ़ मास के इन गुप्त नवरात्र के दौरान देवी छिन्नमस्ता की उपासना बड़ी ही फलदायी बतायी गयी है।

Gupta navratri
Gupta navratri

धनु राशि
अगर आपके घर में किसी प्रकार का ग्रह दोष है और आप उस दोष को दूर करना चाहते हैं तो ग्रहदोष को दूर करने के लिये आज के दिन आपको देवी छिन्नमस्ता के ग्रहदोष नाशक मंत्र का जाप करना चाहिए। देवी का मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ श्रीं ह्रीं ऐं क्लीं वं वज्रवैरोचिनिये हुम।' आज के दिन आपको देवी मां के इस मंत्र का कम से कम तीन माला जाप करना चाहिए। साथ ही जाप के बाद देवी मां को पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर में जो भी ग्रह दोष है, वह जल्द ही दूर हो जायेगा।

मकर राशि
अगर आप किसी बड़ी विद्या या किसी बड़ी सिद्धि की प्राप्ति करना चाहते हैं या फिर कोई काम्य प्रयोग करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको श्री महाविद्या छिन्नमस्ता महामंत्र का जाप करना चाहिए। देवी मां का मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ श्रीं ह्रीं ह्रीं क्लीं ऐं वज्र वैरोचिनीयै ह्रीं ह्रीं फट् स्वाहा।' आज के दिन अपने संकल्प अनुसार इस मंत्र का जाप करने से आप बड़ी से बड़ी विद्या को हासिल कर सकते हैं और काम्य प्रयोग कर सकते हैं।

कुंभ राशि
अगर आप जीवन में मनचाहा प्यार पाना चाहते हैं तो देवी छिन्नमस्ता की कृपा से मनचाहा प्यार पाने के लिये आज के दिन आपको देवी मां के प्रेम प्रदाता मंत्र का जाप करना चाहिए। देवी मां का मंत्र इस प्रकार है- ‘ॐ आं ह्रीं श्रीं वज्रवैरोचिनिये हुम।' आज के दिन आसन पर बैठकर इस मंत्र का कम से कम दो माला, यानी दो सौ सोलह बार जाप करना चाहिए। साथ ही देवी मां को लौंग व इलायची का प्रसाद चढ़ाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से जीवन में आपको मनचाहा प्यार हासिल होगा।

मीन राशि
अगर आप अपनी जिंदगी में हर प्रकार का सुख और शांति बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सबसे पहले देवी छिन्नमस्ता के सात अक्षरों के इस मंत्र का जाप करना चाहिए- 'ॐ श्रीं ह्रीं ह्रीं क्लीं ऐं वज्र वैरोचिनीयै ह्रीं ह्रीं फट् स्वाहा।'  मंत्र जाप के बाद चंपा के फूलों से होम करना चाहिए। आज के दिन इस प्रकार मंत्र जाप करने से आपकी जिंदगी में हर प्रकार का सुख और शांति बनी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल