1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Holi 2019: 7 साल बाद होली में बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें शुभ और अशुभ समय

Holi 2019: 7 साल बाद होली में बन रहा है दुर्लभ संयोग, जानें शुभ और अशुभ समय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 19, 2019 01:39 pm IST,  Updated : Mar 19, 2019 01:39 pm IST

Holi 2019: रंगो का त्योहार माने जाने वाला होली को हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। चैत कृष्ण प्रतिपदा गुरुवार 21 मार्च को मनेगा। 20 मार्च को होलिका दहन होगा। होलिका दहन पर इस बार दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। जानें शुभ मुहूर्त।

Holi 2019- India TV Hindi
Holi 2019

Holi 2019: रंगो का त्योहार माने जाने वाला होली को हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। चैत कृष्ण प्रतिपदा गुरुवार 21 मार्च को मनेगा। 20 मार्च को होलिका दहन होगा। होलिका दहन पर इस बार दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इन संयोगों के बनने से कई अनिष्ट दूर होंगे। लगभग सात वर्ष के बाद देवगुरु बृहस्पति के उच्च प्रभाव में गुरुवार को होली मनेगी। इससे मान-सम्मान व पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी।

इस कारण है इस बार की होली खास

इस बार होली उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में मनेगी। जो कि सूर्य का है। आपको बता दें आत्मसम्मान, प्रकाश और उन्नति का कारण माना जाता है। जिसके कारण हर किसी के ऊपर सालभर कृपा बनी रहेगी।

होलिका दहन भी है शुभ नक्षत्र में
इस बार होलिका दहन भी बहुत ही शुभ नक्षत्र में है। इस बार पूर्वा फाल्गुन नक्षत्र में है। जो कि शुक्र का माना जाता है। यह नक्षत्र खुशी, उत्सव, ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है।

यहां जानें शुभ अशुभ समय
भद्रा काल
20 मार्च की सुबह 10:45 बजे से रात 8:58 बजे तक भद्रा काल रहेगा। इस समय शुभ कार्य वर्जित है।

पूर्णिमा तिथि
आरंभ 10:44 (20 मार्च)
समाप्त- 07:12 (21 मार्च)

होलिका दहन
रंग धुरेड़ी से एक दिन पूर्व 20 मार्च की

रंग धुरेड़ी
21 मार्च को होली पर माता-पिता समेत सभी बड़े लोगों के पैरों में रंग लगाकर आशीर्वाद लें। इससे प्रेम बढ़ता है। 

Holi 2019: जानें कब पड़ रही है होली, साथ ही जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Holi 2019: जानें कब पड़ रही है होली, साथ ही जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

मार्च माह के पहले ही दिन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल