1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Holika Dahan 2019: होलिका दहन के बाद उसकी राख लेकर घर की इस दिशा में रख दें, फिर देखें कमाल

Holika Dahan 2019: होलिका दहन के बाद उसकी राख लेकर घर की इस दिशा में रख दें, फिर देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 20, 2019 04:01 pm IST,  Updated : Mar 20, 2019 04:01 pm IST

आज होलिका दहन किया जायेगा और आज के दिन होलिका दहन के बाद होली की थोड़ी-सी राख को घर पर लाने की परंपरा है। यहां समझने की बात ये है कि आप होली की राख तो ले आयेंगे, लेकिन लाने के बाद उसे घर की किस दिशा में रखना चाहिए। जानें इस बातें में।

Holika Dahan 2019- India TV Hindi
Holika Dahan 2019

Holika Dahan 2019: होली का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। आज होलिका दहन रात 9 बजे के बाद की जाएगी। होलिका दहन का मुहूर्त सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। भद्रा मुख में होलिका दहन किसी भी कीमत पर नहीं हो सकता है। भद्रा रहित प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि ही सबसे शुभ मुहूर्त होती है। भद्रा में होलिका दहन नहीं करते हैं। भद्रा समाप्ति पर ही होलिका दहन करना चाहिए।

आज होलिका दहन किया जायेगा और आज के दिन होलिका दहन के बाद होली की थोड़ी-सी राख को घर पर लाने की परंपरा है। यहां समझने की बात ये है कि आप होली की राख तो ले आयेंगे, लेकिन लाने के बाद उसे घर की किस दिशा में रखना चाहिए, ये भी आपको जरूर जान लेना चाहिए। अतः आज होलिका दहन के दिन हम आपको इसी बारे में जानकारी देंगे कि होली की राख को घर लाने के बाद किस दिशा में रखें और इससे आपको क्या फायदे होंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

वास्तु शास्त्र के अनुसार होली जलाने के बाद होली की राख को लाकर घर के आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। क्योंकि आग्नेय कोण का संबंध अग्नि तत्व से है और राख भी अग्नि जलने के बाद ही बनती है। आपको बता दें कि इस दिशा में होली की राख रखने से आपको व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवन में आपकी उन्नति होगी और घर की बड़ी बेटी के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे।

Holika Dahan 2019: इस शुभ मुहूर्त में करें होलिका दहन, साथ ही जानें पूजा विधि और पौराणिक कथा

Holi 2019: संत वारिस अली शाह की दरगाह में हिंदू-मुस्लिम एक साथ उड़ाते हैं भाईचारे के रंग

Holika Dahan 2019: होलिका दहन के समय करें ये खास उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि

Holika Dahan 2019: जानें आखिर क्यों होलिका में जलाएं जाते है गोबर के उपले?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल