1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अक्टूबर माह का माह रविवार, ये योग लाएगा आपके जीवन में खुशहाली

अक्टूबर माह का माह रविवार, ये योग लाएगा आपके जीवन में खुशहाली

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2017 03:05 pm IST,  Updated : Sep 29, 2017 03:05 pm IST

अक्टूबर माह का पहला दिन यानी कि रविवार सभी जातकों के लिए बहुत ही शुभ जाने वाला है। इस दिन 2 शुभ योग है। जिसका असर हर राशि पर अच्छा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से काैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि
आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। दोपहर तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी प्रतिभा मान-सम्मान बढ़ाने में कारगर साबित होगी। आज कुछ ऐसे काम आपको दिए जायेंगे, जिन्हें आप आसानी से पूरा कर लेंगे। आज विवादित मामलों से दूर रहने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग साइंस के प्रोफेशनल वैज्ञानिक हैं।

आज उन्हें किसी नयी खोज में बड़ी सफलता मिलेगी या किसी प्रोजेक्ट को सफलता पूर्वक पूरा करेंगे। आज कोई भी ऐसा वादा करने से बचें, जिसे पूरा करने में जोखिम आपकी क्षमता से ज़्यादा हो। आज अपने साथ इलायची के पांच दाने साथ रखें, वातावरण अनुकूल बनेंगे।

कर्क राशि
आज का दिन ठीक रहने वाला है। कारोबार में आज अचानक कोई रुकावट आ सकती है। आपको अपने कामकाज में व्यावहारिक नज़रिये से कुछ फेरबदल करना पड़ सकता है। बिजनेस का कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है, आप अपने हितों का ध्यान रख विचार करें। काम फायदे का हो सकता है।

आज आप अपनी वस्तुओं का ख़ास ख्याल रखें, कहीं आते-जाते समय सावधान रहें। जल्दबाज़ी से बचें। अगर आपके जीवनसाथी से कोई अनबन चल रही है तो आज आप कोशिश करें, बात बन जायेगी। गणेश जी को लड्डू चढ़ाने से स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।

अगली स्लाइड में जानिए और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल