1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अक्टूबर माह का माह रविवार, ये योग लाएगा आपके जीवन में खुशहाली

अक्टूबर माह का माह रविवार, ये योग लाएगा आपके जीवन में खुशहाली

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 29, 2017 03:05 pm IST,  Updated : Sep 29, 2017 03:05 pm IST

अक्टूबर माह का पहला दिन यानी कि रविवार सभी जातकों के लिए बहुत ही शुभ जाने वाला है। इस दिन 2 शुभ योग है। जिसका असर हर राशि पर अच्छा होगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से काैसा रहेगा आपका दिन...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

धनु राशि
आज का दिन सुनहरे पल लेकर आया है । आज आपकी बौद्धिक क्षमताएं आपको नई ऊंचाई देगी।  हालात से लड़ने में मदद करेंगी। कई दिनों से चल रही वित्तीय कठिनाईयां भी आज खत्म होगी। दोस्त मदद को आगे आयेंगे।

जीवनसाथी को आप सरप्राइज़ देने की योजना बनाएं, रिश्तों में मधुरता आयेगी। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। ज़रूरी होने पर अपने ईष्ट को याद कर आगे बढ़े। राहुकाल का ध्यान रखें। काले कुत्ते को रोटी खिलायें आर्थिक लाभ पहुंचाएगा।

मकर राशि
आज आपका काफी बिज़ी शेड्यूल रहेगा। दिन भर कामकाज और पारिवारिक कारणों से भागदौड़ या काम की व्यस्तता रहेगी। अगर किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते अगर ठीक नहीं चल रहे हैं तो आज उनके साथ संबंध ठीक होंगे। पहले जैसी बात बन जायेगी। आप अपने अहंकार को दूर रखें।

इस राशि के जो लोग खेल के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उन्हें सम्मानित किया जा सकता है । स्टुडेंट होमवर्क समय पर करें। परीक्षा की पूरी तैयारी करें। वरना स्कूल से नोटिस मिल सकता है। गाय को गुड़ खिलायें, शारीरिक तनाव कम होगा।

अगली स्लाइड में जानिए और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल