1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार का राशिफल: बन रहा है खास नक्षत्र, इन राशियों के लिए अच्छा होगा आज का दिन

शनिवार का राशिफल: बन रहा है खास नक्षत्र, इन राशियों के लिए अच्छा होगा आज का दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2017 11:09 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 11:09 pm IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज शाम 05:41 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग और साथ ही शाम 05:41 तक मघा नक्षत्र भी रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

सिंह राशि का राशिफल
आज आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में ज्यादा रहेगी। किसी धार्मिक समारोह में आपको बुलाया भी जा सकता है। आज आप रिश्तेदारों से दूरी बनाकर रहे, उनकी गलत नसीहत से तरक्की के मार्ग मे  बाधाएं आ सकती है। इस राशि के इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए आज का दिन शुभ है। किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर भी आ सकता है। भाइयों के साथ बाहर हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बनेगा। आज घर से निकलते समय जेब में काली मिर्च के सात दाने रखें। इससे आपको फायदा होगा।

कन्या राशि का राशिफल
आज आपका मन पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा।  आप किसी फार्म को भरने की सोच रहे है तो जल्द भर दें। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आज जो चीजें आपके लिए रूकावट बन रहीं हो उसे नजर अंदाज कर दें। बच्चे आपको खुशखबरी दे सकते है। जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। लवमेट को आज लॉन्ग ड्राइव पर ले जाएं। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। सारे कामों में सफलता मिलेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल