1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शनिवार का राशिफल: बन रहा है खास नक्षत्र, इन राशियों के लिए अच्छा होगा आज का दिन

शनिवार का राशिफल: बन रहा है खास नक्षत्र, इन राशियों के लिए अच्छा होगा आज का दिन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2017 11:09 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 11:09 pm IST

आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज शाम 05:41 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग और साथ ही शाम 05:41 तक मघा नक्षत्र भी रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन....

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

मिथुन राशि का राशिफल
आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज जिस भी काम को करना चाहेंगे वो निश्चित ही पूरा होगा।आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। आज आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते है। जीवनसाथी से आपको बहुत सारा प्यार मिलने वाला है। इस राशि वालों को आज परेशानियों से डटकर मुकाबला करना होगा जिससे तरक्की के सारे दरवाजे खुलते नजर आएंगे। इस राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। पिता का पढ़ाई में सुझाव कारगर साबित होगा।  धार्मिक स्थल पर गुड़ दान दें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि का राशिफल
आज आपका दिन अच्छा बितेगा। आज आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें। इस राशि की कन्या के लिए आज शादी का अच्छा प्रपोजल आ सकता है। आज आप बच्चों के साथ कहीं पिकनिक पर जा सकते है। आज गणेश जी को हरे रंग का कपड़ा चढ़ाएं, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल