1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Vastu Tips: कांच के गिलास में पानी और नमक मिलाकर घर में रखें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Vastu Tips: कांच के गिलास में पानी और नमक मिलाकर घर में रखें, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 06, 2019 06:51 am IST,  Updated : Nov 06, 2019 09:32 am IST

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसे घर में सुख शांति और पैसे के प्रवाह को बनाए रख सकते हैं।

vastu tips- India TV Hindi
vastu tips

आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसे घर में सुख शांति और पैसे के प्रवाह को बनाए रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र में कल हमने बात की थी घर से नकारात्मकता मिटाने और दरिद्रता दूर करने के बारे में और आज हम बात करेंगे घर में पैसों का प्रवाह सामान्य रूप से बनाये रखने के बारे में।

कई बार होता है कि घर में पैसों की कमी बनी रहती है और कई बार एकदम से इतना पैसा आ जाता है कि उसका मैनेजमेंट ठीक से नहीं हो पाता। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पैसों का प्रवाह सामान्य रूप से बनाये रखने के लिये कांच का एक गिलास लेकर, उसमें पानी भरकर नमक मिलाएं और घर के नैऋत्य कोण, यानि दक्षिण-पश्चिम कोने में रख दें।

इसके साथ उस गिलास के पीछे की तरफ एक लाल रंग का बल्ब लगा दें, ताकि जब भी बल्ब जले तो कांच के गिलास पर सीधे रोशनी पड़े और उसमें जब भी पानी सूख जाये तो गिलास को साफ करके उसमें दोबारा नमक मिला पानी भर दें। कल हम बात करेंगे घर में पैसों की प्राप्ति और बरकत के लिये एक और उपाय के बारे में।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल