1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. निरंतर जलती रहती है ज्वाला, जानिए ज्वाला देवी के ये FACTS

निरंतर जलती रहती है ज्वाला, जानिए ज्वाला देवी के ये FACTS

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 11, 2016 11:07 pm IST,  Updated : Jul 11, 2016 11:09 pm IST

यह तीर्थ स्थल देवी के 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ को ज्वालामुखी मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर को प्रमुख शक्ति पीठों में एक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार ज्वाला देवी में सती की जिह्वा गिरी थी। जानिए इस मंदिर के बारें में रोचक बातें.

jwala devi
jwala devi

चमत्कारों से परिपूर्ण है यह ज्वाला

पृथ्वी के गर्भ से इस तरह की ज्वाला निकला वैसे कोई बड़ी बात नहीं है। कहीं-कहीं पर तो इतनी ज्वाला निकलती है कि इससे बिजली तक बनाई जाती है। लेकिन इस ज्वाला की बात ही निराली हैं। यह ज्वाला प्राकृतिक न होकर चमत्कारी हैं, क्योंकि ब्रिटीश काल में अंग्रेजों ने अपनी तरफ से पूरा जोर लगा दिया कि जमीन के अन्दर से निकलती ‘ऊर्जा’ का इस्तेमाल किया जाए।

लेकिन लाख कोशिश करने पर भी वे इस ‘ऊर्जा’ को नहीं ढूंढ पाए। वही अकबर लाख कोशिशों के बाद भी इसे बुझा न पाए। यह दोनों बाते यह सिद्ध करती है की यहां ज्वाला चमत्कारी रूप से ही निकलती है ना कि प्राकृतिक रूप से, नहीं तो आज यहां मंदिर की जगह मशीनें लगी होतीं और बिजली का उत्पादन होता। या फिर और किसी काम में आ रही होती।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल