1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. निरंतर जलती रहती है ज्वाला, जानिए ज्वाला देवी के ये FACTS

निरंतर जलती रहती है ज्वाला, जानिए ज्वाला देवी के ये FACTS

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 11, 2016 11:07 pm IST,  Updated : Jul 11, 2016 11:09 pm IST

यह तीर्थ स्थल देवी के 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ को ज्वालामुखी मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर को प्रमुख शक्ति पीठों में एक माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार ज्वाला देवी में सती की जिह्वा गिरी थी। जानिए इस मंदिर के बारें में रोचक बातें.

jwala devi
jwala devi

आज भी है मां ज्वाला देवी को गोरखनाथ का इंतजार

इस मंदिर के बारें में एक कथा और प्रचलित है। इस कथा के अनुसार भक्त गोरखनाथ यहां माता की अराधाना किया करता था। एक बार गोरखनाथ को भूख लगी तब उसने माता से कहा कि आप आग जलाकर पानी गर्म करें, मैं भिक्षा मांगकर लाता हूं। माता आग जलाकर बैठ गयी और गोरखनाथ भिक्षा मांगने चले गये।

इसी बीच समय परिवर्तन हुआ और कलियुग आ गया। भिक्षा मांगने गये गोरखनाथ लौटकर नहीं आए। तब ये माता अग्नि जलाकर गोरखनाथ का इंतजार कर रही हैं। मान्यता है कि सतयुग आने पर बाबा गोरखनाथ लौटकर आएंगे, तब-तक यह ज्वाला यूं ही जलती रहेगी।

इस मंदिर से जुड़ी और भी कई रहस्य है। इसी में एक है गोरख डिब्बी की। यह नाम एक फेमस कुंड का है। जिसे देखकर लोग आज भी चकित रहते है, क्योंकि इस कुण्ड में पानी खौलता हुआ दिखाई देता है, जबकि छूने पर कुंड का पानी ठंडा लगता है।

अगली स्लाइड में पढे और रोचक बातों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल