1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 8 अप्रैल को बन रहा है शुभ योग, बनना चाहते है करोड़पति तो राशिनुसार करें ये उपाय

8 अप्रैल को बन रहा है शुभ योग, बनना चाहते है करोड़पति तो राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 07, 2018 02:49 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 02:49 pm IST

रविवार को वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। अष्टमी तिथि आज पूरा दिन पार करके कल सुबह 02:05 तक रहेगी। जिस प्रकार हर माह की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनायी जाती है, उसी प्रकार हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी होती है। अतः आज कालाष्टमी है। तो विभिन्न राशि वालों को आज के दिन अपने जीवन में निरंतर उन्नति पाने के लिए और अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानिए इन उपायों के बारें में।

Sunday Measure
Sunday Measure

कुंभ राशि
अपने हर काम में सफलता पाने के लिये आज के दिन पांच छोटी उम्र की कन्याओं को रुमाल पर कोई एक फल रखकर गिफ्ट करें और पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। अगर आपके लिये पांच कन्याओं को गिफ्ट करना मुमकीन नहीं है तो केवल एक कन्या को रूमाल पर फल रखकर गिफ्ट करें और उसका आशीर्वाद लें। इससे आपको अपने हर काम में सफलता मिलेगी।

मीन राशि
अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिये आज के दिन देवी मां को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। साथ ही देवी मां के आगे घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके बच्चे को बेहतर भविष्य का तोहफा मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल