1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. कार्तिक मास शुरू, सुख-सौभाग्य के लिए जरूर करें भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा

कार्तिक मास शुरू, सुख-सौभाग्य के लिए जरूर करें भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 31, 2020 11:42 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 11:42 pm IST

आज से कार्तिक का महीना शुरू हो रहा है | ये 30 नवंबर तक रहेगा। अन्य महीनों की तुलना में कार्तिक का अपना एक अलग महत्व है।  कार्तिक मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है।

कार्तिक मास शुरू,  सुख-सौभाग्य के लिए जरूर करें भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा- India TV Hindi
कार्तिक मास शुरू,  सुख-सौभाग्य के लिए जरूर करें भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा Image Source : INSTA/DURGASAKHTI/SHYAMAPYAARI

कार्तिक कृष्ण  पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है | प्रतिपदा तिथि आज रात 10 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।  आज से कार्तिक का महीना शुरू हो रहा है | ये 30 नवंबर तक रहेगा। अन्य महीनों की तुलना में कार्तिक का अपना एक अलग महत्व है।  कार्तिक मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है। कार्तिक मास में विष्णु भगवान की पूजा से जीवन में सुख-सौभाग्य की बढ़ोतरी होती है | इससे यमराज भी सामने नहीं टिकते हैं, और अचानक आने वाले संकट समाप्त होते हैं |

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार  कार्तिक मास के दौरान तुलसी जी के पौधे के चारों ओर चार केले के पत्तों से सुंदर मंडप बनाएं | तुलसी जी को लाल चुनरी चढ़ाएं | साथ ही सुहाग का सामान जैसे - चूड़ी, बिंदी, आलता, सिंदूर, बिछिया आदि चढ़ाये | फिर जल, घी का दीपक जलाएं अक्षत, रोली और द्रव्य से विष्णु जी की पूजा करें और बताशे  का भोग लगाएं। आपके दाम्पत्य जीवन में  सुख रहेगा। 

Aaj Ka Panchang: कार्तिक मास शुरू, जानें 1 नवंबर 2020 का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

  • आप अगले 30 दिनों तक यानि पूरे कार्तिक महीने में सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु जी को चंदन का तिलक लगाएं | साथ ही पीले फूल चढ़ाएं।  आप हर क्षेत्र में विजय पायेंगे।
  • कार्तिक मास के दौरान सुबह स्नान से निवृत्त होकर, साफ कपड़े पहनकर, तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाएं और 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय’ बोलते हुए 5 बार तुलसी के पौधे को प्रणाम करें।  ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
  • कार्तिक मास के दौरान तुलसी के पौधे की सेवा करें। तुलसी के पौधे में रोज जल चढ़ाएं और उसकी देखभाल करें। साथ ही तुलसी के आस-पास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें।  ऐसा करने से जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे और जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति नरम होगा।
  • कार्तिक मास में स्नान के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल डालकर नहाएं | साथ ही विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं और भगवान को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं और भोग लगाने के बाद लड्डूओं को प्रसादके रूप में परिवार के सदस्यों को दें और थोड़ा-सा प्रसाद स्वयं भी ग्रहण कर लें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में मुनाफा ही मुनाफा होगा।

राशिफल 1 नवंबर: माह का पहला दिन मेष सहित इन राशियों को बिजनेस में देगा दोगुना मुनाफा, जानें अन्य का हाल

  • कार्तिक मास के दौरान भगवान श्री विष्णु की विधि पूर्वक पूजा करें और श्री विष्णु जी के मंत्र का 108 बार जप करें | मंत्र इस प्रकार है - 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय’। ऐसा करने से आपके घर में सुख-समृद्धि और सम्पन्नता आयेगी। स
  • पूरे कार्तिक महीने के दौरान यानि अगले 30 दिनों तक रोज़ सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर तुलसी के पौधे के साथ ही केले के पौधे में भी जल चढ़ाएं। साथ ही हल्दी से तुलसी के पौधे के तने पर हल्दी का लेप लगाएं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
  • आपका इम्यून सिस्टम वीक है, तो अगले 30 दिनों तक सुबह के समय स्नान आदि के बाद तुलसी के पौधे को प्रणाम करें और तुलसी की पत्तियों का सेवन करें | ध्यान रहे कि तुलसी के पत्ते को चबाना नहीं चाहिए, उसे केवल पानी के साथ निगल लेना चाहिए। ऐसा करने से आपका इम्यून सिस्टम बेहतर रहेगा, यानी आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी |
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल